उप्र न्यूज़देश प्रदेश

भदोही में पांच अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार

जनपद में पुलिस ने पांच अंतरराज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है ।इनके पास से 60 किलो गांजा, एक कार और 6 मोबाइल बरामद किए गए हैं। बताया जाता है कि बिहार के जंगलों से सस्ते दामों में गांजा खरीदकर दिल्ली ,नोएडा समेत अन्य शहरों में महंगे दामों में गांजा की बिक्री करते थे।

इन तस्करों पर विभिन्न जिलों में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज

ऊंज थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक कार से भारी मात्रा में हाईवे के जरिये गांजा की सप्लाई की जा रही है । सूचना के बाद पुलिस ने जंगीगंज ओवर ब्रिज के पास पीछा कर गांजा तस्करी करने वाले गिरोह के सरगना रवि यादव सहित पांच गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गांजा तस्करों पर एनडीपीएस एक्ट समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि इसके पूर्व भी गिरफ्त में आए इन तस्करों पर विभिन्न जिलों में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

रामजन्मभूमि परिसर को बम से उड़ाने की धमकी https://smupnews.com/2023/02/threat-to-blow-up-ramjanmabhoomi-complex-under-construction-in-ayodhya/

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button