पुलिस आयुक्त कानपुर ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को दी सलामी

सौरभ जायसवाल, लखनऊ । 77 वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर पुलिस आयुक्त बीपी जोगदण्ड ने पुलिस लाइन में ध्वजारोहण करके तिरंगे को सलामी दी।पुलिस आयुक्त ने उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों को पदक एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान करके सम्मानित किया। साथ ही इस अवसर पर पुलिस आयुक्त ने दो वर्ष पहले बिकरू में शहीद हुए सीओ देवेंद्र मिश्रा और आरक्षी सुल्तान की पत्नियों को साल ओढाकर सम्मानित किया।

77 वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर पुलिस आयुक्त बीपी जोगदण्ड ने रिजर्व पुलिस लाइन स्थित नवनिर्मित बैडमिंटन हॉल का लोकार्पण किया ।इस अवसर पर संयुक्त पुलिस आयुक्त आनंद प्रकाश तिवारी व नीलाब्जा चौधरी समेत सभी जोन के डीसीपी एवं अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर पुलिस आयुक्त ने इस अवसर पर सभी को पर्व की शुभकामनाएं दीं।





