उप्र न्यूज़देश प्रदेश

उत्तर प्रदेश में आठ पीसीएस अधिकारियों का तबादला

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने रविवार की रात को आठ पीसीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। तबादलों के क्रम में उप आवास आयुक्त आवास विकास परिषद अजय नारायण सिंह को अपर जिलाधिकारी (नागरिक आपूर्ति) आगरा, बलिया के नगर मजिस्ट्रेट इन्द्रकांत द्विवेदी को अपर जिलाधिकारी क़ानून व्यवस्था अयोध्या।

शिवानी सिंह को राजस्व परिषद से सम्बद्ध किया

अमित कुमार भारतीय को अपर नगर आयुक्त नगर निगम कानपुर नगर से एडीएम (सिविल सप्लाई) वाराणसी, अजय कुमार अम्बष्ट को उप आवास आयुक्त मेरठ से मुक्त करते हुए मुख्य राजस्व अधिकारी जौनपुर, अजीत परेश को सीआरओ वाराणसी, पंकज वर्मा को मजिस्ट्रेट गोण्डा,सतीश कुमार कुशवाहा को एडीएम (न्याययिक)संभल बनाया गया है। वहीं, शिवानी सिंह को राजस्व परिषद से सम्बद्ध किया है।

इन्हे मिलेगी इन पदों पर पदोन्नति

यूपी काडर की 1993 बैच की आईएएस अफसर वीना कुमारी मीना और आलोक कुमार द्वितीय को अपर मुख्य सचिव के पद पर पदोन्नति मिलेगी। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई डीपीसी (विभागीय प्रोन्नति समिति) की बैठक में इन दोनों अफसरों के नाम पर सहमति बनी। औपचारिक आदेश शीघ्र ही जारी होंगे।बृहस्पतिवार को हुई डीपीसी में प्रमुख सचिव नियुक्ति एम देवराज मौजूद रहे। वर्ष 2021 बैच के 17 आईएएस अधिकारियों को भी सीनियर टाइम स्केल देने पर सहमति बनी।ये अफसर हैं- जागृति अवस्थी, अंकिता जैन, सार्थक अग्रवाल, शाश्वत त्रिपुरारि, कृष्ण कुमार सिंह, डॉ. दिव्या मिश्रा, प्रखर कुमार सिंह, राल्लपल्ली जगत साई, मृणाली अविनाश जोशी, डॉ. पूजा गुप्ता, ध्रुव खाड़िया, कृति राज, शाहिद अहमद, कंडारकर कमल किशोर देशभूषण, हर्षिका सिंह, हिमांशु गुप्ता और देवयानी।

फार्मेसी काउंसिल में पांच सदस्य नामित

उत्तर प्रदेश फार्मेसी काउंसिल में शासन की ओर से पांच नए सदस्यों का मनोनयन किया गया है। इसमें फार्मासिस्ट श्रवण कुमार, रमेश चंद्र श्रीवास्तव, अनिल प्रताप सिंह, अजय कुमार सिंह, श्याम नरेश दुबे शामिल हैं। इन सभी के नाम पर चिकित्सा विभाग ने मुहर लगा दी है। नवमनोनीत सदस्यों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, विभाग के प्रमुख सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा सहित सभी अधिकारियों के प्रति आभार जताया है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button