उप्र न्यूज़देश प्रदेश

लखनऊ में 60 लाख के गांजे के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, एएनटीएफ की बड़ी कार्रवाई

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एएनटीएफ की संयुक्त टीम ने राजधानी लखनऊ में बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 60 लाख रुपये कीमत का अवैध गांजा बरामद किया है। इस दौरान चार तस्करों को गिरफ्तार किया गया, जबकि उनके कब्जे से दो कारें, कई महंगे मोबाइल फोन और नकदी भी बरामद हुई है।

घेराबंदी कर दो कारों में सवार चार लोगों को पकड़ लिया

पुलिस महानिदेशक, अपर पुलिस महानिदेशक कानून-व्यवस्था, अपर पुलिस महानिदेशक अपराध के मार्गदर्शन एवं पुलिस महानिरीक्षक एएनटीएफ के निर्देशन में चल रहे अभियान के तहत एएनटीएफ यूनिट कानपुर और एएनटीएफ बाराबंकी की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की।प्रभारी निरीक्षक अयनुद्दीन के मुताबिक शनिवार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ तस्कर कार में अवैध गांजा लादकर बीबीडी थाना क्षेत्र से सप्लाई के लिए गुजरने वाले हैं। सूचना मिलते ही एएनटीएफ टीम ने बबुरिहा पावर हाउस के सामने नहर पुलिया तिराहे के पास घेराबंदी कर दो कारों में सवार चार लोगों को पकड़ लिया।

गांजा बिहार से मंगवाया गया था

तलाशी के दौरान दोनों वाहनों से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार बरामद गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 60 लाख रुपये आंकी गई है।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विशाल पांडेय निवासी चिनहट, सौरभ कुमार जायसवाल निवासी बाराबंकी, जितेंद्र कुमार निवासी नगराम और अखिलेश कुमार निवासी उन्नाव के रूप में हुई है।पूछताछ में आरोपी जितेंद्र कुमार ने बताया कि गांजा बिहार से मंगवाया गया था और उसे अलग-अलग जिलों में सप्लाई किया जाना था। आरोपियों ने यह भी स्वीकार किया कि वे एक संगठित गिरोह के रूप में मिलकर मादक पदार्थों की तस्करी करते हैं।एएनटीएफ टीम अब इस गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों और सप्लाई नेटवर्क की जांच में जुटी है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button