उप्र न्यूज़

शादी के मंडप में पहुंची डॉक्टर की कथित लिव-इन पार्टनर, हंगामे के बाद रुक गई शादी

बिजनौर । जिले के Kiratpur थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक शादी समारोह उस समय हंगामे में बदल गया जब एक युवती बैंक्वेट हॉल में पहुंचकर दूल्हे पर गंभीर आरोप लगाने लगी।बताया जा रहा है कि Noida की रहने वाली एक युवती ने खुद को दूल्हे की लिव-इन पार्टनर बताते हुए दावा किया कि डॉक्टर दूल्हा पिछले दो साल से उसे शादी का झांसा देता रहा है। युवती के अचानक शादी के मंडप में पहुंचकर हंगामा करने से समारोह में अफरा-तफरी मच गई।

युवती ने दूल्हे पर धोखा देने का लगाया आरोप

युवती ने दूल्हे पर धोखा देने का आरोप लगाते हुए कहा कि उसके साथ लंबे समय से संबंध होने के बावजूद वह किसी दूसरी लड़की से शादी कर रहा है। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच काफी बहस और तनाव की स्थिति बन गई।मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

काफी समझाने बुझाने के बाद चली गई युवती

पुलिस की मौजूदगी में कुछ देर तक बातचीत और समझाने का प्रयास किया गया। हालांकि कुछ समय बाद युवती वहां से चली गई, लेकिन पूरे घटनाक्रम से नाराज वधू पक्ष ने शादी करने से साफ इंकार कर दिया, जिसके चलते शादी समारोह रुक गया।इस संबंध में थाना प्रभारी Pushpendra Singh ने बताया कि फिलहाल शादी को रोक दिया गया है। यदि युवती की ओर से तहरीर दी जाती है तो मामले की जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button