उप्र न्यूज़देश प्रदेश

सुलतानपुर में कहासुनी के बाद जीजा ने साले के सीने में मारी गोली, मौत

सुलतानपुर । शहर के शास्त्रीनगर (कटहल वाली बाग) मोहल्ले में जीजा संतोष ने अपने साले रमेश को गोली मार दी, परिजन घायलावस्था में उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। जानकारी मिलते ही पुलिस ने माैके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। उधर जीजा मौके से फरार हो गया। घटना के पीछे पारिवारिक कलह बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी जीजा की तलाश शुरू कर दी है।

घटना के पीछे प्रथम दृष्टया पारिवारिक कलह सामने आ रही

दिल्ली में रहने वाला रमेश सुलतानपुर में किसी शादी में शामिल होने आया था। गुरुवार की रात वह अपनी मां के साथ दीदी और जीजा संतोष से मिलने (कटहल वाली बाग) शास्त्री नगर गया था। किसी मामले को लेकर जीजा साले में कहासुनी हुई। जीजा संतोष ने रमेश के सीने में गोली मार दी। घायल अवस्था में परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए।

वहां इलाज के दौरान उज़की मौत हो गई। मोहल्लेवासियों के मुताबिक दो गोलियां चली थी। वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के पीछे प्रथम दृष्टया पारिवारिक कलह सामने आ रही है। पुलिसकर्मी घर और मोहल्ले वालों से पूछताछ कर रहे है।

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित

पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा ने बताया कि शिकायतकर्ता के अनुसार जीजा ने साले को गोली मार दी। जीजा और बहन के झगड़े को सुलझाने के लिए साला आया हुआ था। जहां पर हुए विवाद और कहासुनी के बाद जीजा संतोष अग्रवाल ने साले रमेश अग्रहरि को अपने लाइसेंसी अस्लहे से गोली मार दी।

उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वादी की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तारी हेतु टीमें लगाई गयी है। आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। उधर युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button