उप्र न्यूज़देश प्रदेश

1.50 करोड़ की हेरोइन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । उत्तर प्रदेश में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत एएनटीएफ थाना/यूनिट गोरखपुर ने एक बड़ी और सनसनीखेज कार्रवाई को अंजाम देते हुए 3 अंतरजनपदीय तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए तस्करों के कब्जे से 550 ग्राम अवैध हेरोइन मिली है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 1 करोड़ 50 लाख रुपये बताई जा रही है।पुलिस ने तस्करों से एक एर्टिगा कार, चार एंड्रॉइड मोबाइल फोन और 8,900 रुपये नकद भी बरामद किए हैं।यह कार्रवाई पुलिस महानिदेशक, एडीजी लॉ एंड ऑर्डर और एडीजी क्राइम के निर्देश पर की गई।

कामता चौराहा–इकाना स्टेडियम मार्ग पर गिरोह पकड़ा गया

29 नवंबर 2025 की रात एएनटीएफ गोरखपुर की टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि हाई-प्रोफाइल रूट—कामता से शहीद पथ की तरफ जाने वाली सड़क—से कुछ तस्कर भारी मात्रा में हेरोइन लेकर गुजरने वाले हैं।टीम ने बीबीडी विराज टॉवर के सामने घेराबंदी कर संदिग्ध एर्टिगा कार को रोका और तीनों तस्करों को मौके से दबोच लिया।

गिरफ्तार तस्करों की पहचान

मो. अनस, 24 वर्ष — निवासी टिकरा उस्मा, थाना जैतपुर, जनपद बाराबंकी

मो. अरसलान, 21 वर्ष — निवासी तिकनिया मऊ, थाना गोसाईगंज, लखनऊ

नासिर अली, 55 वर्ष — निवासी टिकरा उस्मा, थाना जैतपुर, बाराबंकी

ये तीनों सक्रिय तस्कर लंबे समय से नशे का नेटवर्क चलाने में शामिल थे।

पूछताछ में बड़ा खुलासा

गिरफ्तार तस्करों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने हेरोइन अपने ही गांव के एक सप्लायर से ली थी और उसे लखनऊ में बेचने जा रहे थे।इसी दौरान पुलिस टीम ने उन्हें घेरकर पकड़ लिया।

बरामदगी की लिस्ट

550 ग्राम हेरोइन — कीमत करीब ₹1,50,00,000

एर्टिगा कार

4 एंड्रॉइड मोबाइल फोन

8,900 नकद

प्रकरण में थाना विभूतिखंड, कमिश्नरेट लखनऊ में मुकदमा संख्या 429/25, धारा 8/21/29/60 NDPS एक्ट के तहत FIR दर्ज की गई है।

कार्रवाई में शामिल जांबाज़ टीम

एएनटीएफ गोरखपुर टीम

प्रभारी उप निरीक्षक रमेश राम

हे0का0 शशिकांत राय

हे0का0 दिव्यशंकर राय

हे0का0 उपेंद्र यादव

का0 रजनीश पाल

थाना विभूतिखंड पुलिस का सहयोग

उप निरीक्षक प्रमोद चौधरी

उप निरीक्षक अमरीश कुमार धामा

यह भी पढ़े : कार में छिपाकर ले जा रहे थे 300 संरक्षित तोते, दो तस्कर गिरफ्तार

यह भी पढ़ें : पश्चिम बंगाल से ट्रैक्टर चोरी कर यूपी में बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

यह भी पढ़े : सीएम योगी बोले, यूपी में ड्रग माफिया बख्शे नहीं जाएंगे

यह भी पढ़े : पीएम मोदी ने अयोध्या के राम मंदिर के शिखर पर किया ध्वजारोहण, आरएसएस सरसंघचालक भी मौजूद

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button