उप्र न्यूज़

नववर्ष 2026 पर लखनऊ में ट्रैफिक डायवर्जन लागू, 31 दिसंबर को कई मार्ग रहेंगे बंद

एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । नववर्ष 2026 के आगमन पर बढ़ने वाली भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए 31 दिसंबर को हजरतगंज क्षेत्र में यातायात डायवर्जन लागू रहेगा। महानगर, गोमतीनगर, चारबाग, कैसरबाग, अलीगंज और लालबाग सहित कई प्रमुख मार्गों से हजरतगंज की ओर आने वाले वाहनों को वैकल्पिक रास्तों से भेजा जाएगा।

इस प्रकार से रहेगा डायवर्जन

1. महानगर/गोमतीनगर/दैनिक जागरण चौराहे की ओर से आने वाला यातायात सिकन्दरबाग चौराहे से सहारागंज माल व चिरैयाझील तिराहे की ओर नहीं जा सकेगा, बल्कि यह यातायात सप्रू मार्ग तिराहे से दाहिने डनलप तिराहे से दाहिने सहारागंज तिराहा होते हुए सहारागंज माल पार्किग तक जा सकेगा।

2. सहारागंज तिराहे से कोई भी यातायात डनलप तिराहे/पुलिस आयुक्त आवास/सप्रू मार्ग तिराहे की ओर नही जा सकेगा, बल्कि यह यातायात सिकन्दरबाग चौराहे से दाहिने मुडकर सप्रू मार्ग होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।

3. डनलप तिराहे/पुलिस आयुक्त आवास सेे कोई भी यातायात सेण्ट फ्रांसिस/बैक आफ इण्डिया/अल्का तिराहे की ओर नही जा सकेगा, बल्कि यह यातायात सहारागंज/सप्रू मार्ग होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।

यह भी पढ़े : ठंड ने बढ़ाई मुश्किलें, छात्रों-शिक्षकों को मिला अवकाश का तोहफा, अब 15 जनवरी को खुलेंगे स्कूल

4. हजरतगंज चौराहे से कोई भी यातायात अल्का तिराहा या मेफेयर तिराहा होते हुए परिवर्तन चौक/सुभाष चौराहा की तरफ नहीं जा सकेगा, बल्कि यह यातायात सप्रू मार्ग तिराहे से बांये डनलप तिराहा, सहारागंज तिराहा से बांये चिरैयाझील तिराहा, संकल्प वाटिका होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा। केवल मल्टीलेबल पार्किग, हजरतगंज जाने वाले वाहन मल्टीलेबल पार्किग इनगेट से मल्टीलेबल पार्किग तक ही जा सकेंगे।

5. चारबाग से हजरतगंज चौराहा होेते हुए परिवर्तन चौक की तरफ यातायात नही जा सकेगा, बल्कि यह यातायात हुसैनगंज चौराहे से बांयंे ओडियन सिनेमा (डा0 सूजा रोड) कैसरबाग होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे।

बारादरी से कैसरबाग होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा

6. अलीगंज या महानगर/कैसरबाग से परिवर्तन चौक होकर आने वाला कोई भी यातायात हिन्दी संस्थान तिराहे के आगे मेफेयर तिराहे, हजरतगंज चौराहे की ओर नही जा सकेगा, बल्कि यह यातायात स्टेडियम तिराहे से बांये मुडकर चिरैयाझील तिराहा, संकल्प वाटिका/सिकन्दरबाग या परिवर्तन चौक, सफेद बारादरी से कैसरबाग होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।

7. लालबाग/कैपर रोड की ओर से बाल्मिकी तिराहे की ओर आने वाले वाहन बाल्मिकी तिराहे से दाहिने नही जा सकेगा बल्कि यह यातायात बाल्मिकी तिराहे से बांये डीएम आवास, प्रेस क्लब, परिवर्तत चौक की ओर होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।

यह भी पढ़े : इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश के बाद बड़ा फैसला, जमानत मामलों में डिजिटल होगी पुलिस प्रक्रिया

8. नवल किशोर रोड, लीला टाकिज तिराहे से कोई भी यातायात बैंक ऑफ इण्डिया तिराहे की ओर नहीं जा सकेगा, बल्कि यह यातायात आयकर भवन तिराहा/सेन्ट लारेन्स कालोनी होकर अपने गंतव्य की ओर जा सकेगा।

9. लालबाग चौराहे से कोई भी यातायात मेफेेयर/अल्का तिराहे की ओर नही जा सकेगा, बल्कि यह यातायात कैंपर रोड/कैपिटल तिराहा होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।

हजरतगंज चौराहा की ओर नही जा सकेगी

10. महानगर की तरफ से आने वाली रोडवेज/सिटी बसें सिकन्दरबाग चौराहा, हजरतगंज चौराहा की ओर नही जा सकेगी, बल्कि उपरोक्त रोडवेज/सिटी बसें संकल्प वाटिका तिराहे से बैकुण्ठधाम तिराहा, गॉधी सेतु (1090) चौराहा, गोल्फ क्लब चौराहा, बन्दरियाबाग चौराहा होकर अपने गंतव्य को जा सकेगी।

यह भी पढ़े : एएनटीएफ आगरा को बड़ी सफलता, दो करोड़ की हेरोइन के साथ नाइजीरियाई तस्कर गिरफ्तार

11. अयोध्या रोड़ की तरफ से कैसरबाग बस अड्डा आने-जाने वाली रोडवेज बसें सिकन्दरबाग चौराहा, हजरतगंज चौराहा की ओर नही जा सकेगी, बल्कि यह बसे पीएनटी (बालू अडडा) तिराहे से दाहिने बैकुण्ठ धाम तिराहा से बांये संकल्प वाटिका ओवर ब्रिज, लक्ष्मण मेला बन्धा चिरैयाझील चौराहे से दाहिने मोतीमहल तिराहे से बांये केडी सिंह बाबू स्टेडियम तिराहे से दाहिने परिवर्तन चौक, सुभाष चौराहा, क्लार्क अवध तिराहा, सीडीआरआई तिराहा होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगी।

बन्दरियाबाग चौराहा होकर अपने गंतव्य को जा सकेगी

12. कमता की तरफ से आने वाली सिटी बसे गॉधी सेतु (1090) चौराहा से सिकन्दरबाग चौराहा, हजरतगंज चौराहा की ओर नही जा सकेगी, बल्कि यह बसे गॉधी सेतु (1090) चौराहे से सीधे गोल्फ क्लब चौराहा, बन्दरियाबाग चौराहा होकर अपने गंतव्य को जा सकेगी।

13. चारबाग की तरफ से हजरतगंज की ओर आने वाली रोडवेज/सिटी बसें के0के0सी0 तिराहा से कुॅवर जगदीश चौराहा, कैन्ट होकर या हुसैनगंज चौराहा से कैसरबाग या रॉयल होटल (बापू भवन) चौराहा से डीएसओ चौराहा होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेगी।

14. अब्दुल हमीद चौराहा से एम.बी. क्लब, नेहरू चौराहा से होकर सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा, बल्कि यह यातायात अटल रोड से गुरूद्वारा चौराहा कैण्ट होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।

यह भी पढ़े : धर्म की रक्षा के लिए सिख गुरुओं का बलिदान सर्वोच्च: योगी

कन्ट्रोल नंम्बर-9454405155 पर सम्पर्क किया जा सकता

नोट-सामान्य यातायात हेतु प्रदान डायवर्जन मार्ग के अतिरिक्त यदि किसी जन-सामान्य की चिकित्सकीय अपरिहार्यता की स्थिति में ट्रैफिक कन्ट्रोल नंम्बर-9454405155 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button