उप्र न्यूज़देश प्रदेशराजनीति

भाजपा आंकड़ों से करती है खिलवाड़ : अखिलेश यादव

एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को राजधानी लखनऊ में पत्रकारों से बातचीत के दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा आंकड़ों के साथ लगातार खिलवाड़ कर रही है और जनता को भ्रमित करने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा प्रस्तुत किए जा रहे आंकड़े अक्सर सच्चाई से परे होते हैं और इन्हें केवल प्रचार के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है।

नई तकनीक की मदद से नौ महीने में जनगणना पूरी कर ली जाएगी।

अखिलेश यादव ने जातीय जनगणना (कास्ट सेंसस) का मुद्दा उठाते हुए कहा कि अब कहा जा रहा है कि नई तकनीक की मदद से नौ महीने में जनगणना पूरी कर ली जाएगी। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि उनकी सरकार बनने पर यह काम प्राथमिकता से किया जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) की सरकार बनने के तीन महीने के भीतर जातीय जनगणना पूरी कर ली जाएगी।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भी बधाई दी

सपा प्रमुख ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि आम जनता के लिए एक और मंदिर निर्माण कराकर उन्होंने समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई है। उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि जो लोग छोटे दिल वाले हैं, वही बीजेपी से जुड़ते हैं।

ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर अखिलेश ने भाजपा पर व्यंग्य किया

‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर अखिलेश ने भाजपा पर व्यंग्य किया। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं का गली-गली जाकर सिंदूर बांटना इस बात का संकेत है कि वे अब तक किए गए पापों (सिन) को धोने की कोशिश कर रहे हैं। यह केवल जनता को भ्रमित करने का एक और तरीका है।

यह भी पढ़े: राजधानी में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ और हमला, सिपाही हुआ गिरफ्तार

यह भी पढ़े : 242 यात्रियों को ले जा रहा एयर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त, राहत व बचाव कार्य जारी

यह भी पढ़े : प्रेम विवाह से नाराज साले ने दोस्तों के साथ मिलकर जीजा को उतारा मौत के घाट

यह भी पढ़े : कल घर से लापता दो किशोरों का सई नदी में मिला शव, मचा कोहराम

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button