उप्र न्यूज़देश प्रदेश

ईओडब्ल्यू ने सरकारी जमीनों पर कब्जा करने वाले फरार आरोपी को चंडीगढ़ से दबोचा

लखनऊ। आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (E.O.W.), उत्तर प्रदेश लखनऊ ने सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा करने वाले संगठित गिरोह के फरार आरोपी कमल कुमार सेठ को चंडीगढ़, पंजाब से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर तालाब, चारागाह, ग्राम समाज समेत कई कीमती सरकारी जमीनों पर कब्जा कर फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से अवैध प्लाटिंग करने का गंभीर आरोप है।

कूटरचित दस्तावेज तैयार कर आम जनता को बेच देता था

ईओडब्ल्यू के अनुसार यह गिरोह योजनाबद्ध तरीके से सरकारी जमीनों को चिन्हित करता था और फिर कूटरचित दस्तावेज तैयार कर आम जनता को बेच देता था। विरोध करने पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर धमकी दी जाती और जान से मारने की चेतावनी दी जाती थी। इस मामले में थाना कृष्णानगर, लखनऊ में मुकदमा संख्या 372/2006 के तहत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया था।

जांच के दौरान कुल 8 आरोपी दोषी पाए गए

शासन के निर्देश पर इस प्रकरण की जांच ईओडब्ल्यू को सौंपी गई। जांच के दौरान कुल 8 आरोपी दोषी पाए गए, जिनमें से 6 को पहले ही गिरफ्तार कर अदालत में आरोपपत्र दाखिल किया जा चुका है। मुख्य आरोपी कमल कुमार सेठ लंबे समय तक गिरफ्तारी से बचता रहा और फरार था।

आरोपी के ठिकानों और दस्तावेजों की जांच जारी

ईओडब्ल्यू की टीम ने लगातार प्रयासों के बाद 24 जनवरी 2026 को उसे चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया। आरोपी के ठिकानों और दस्तावेजों की जांच जारी है। ईओडब्ल्यू अधिकारियों ने बताया कि गिरोह से जुड़े अन्य पहलुओं और अवैध कब्जे की संपत्तियों को लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े : महोबा में दबंगों का खौफनाक हमला: पिता की तेरहवीं पर बेटे की चाकुओं से हत्या, 5 घायल

यह भी पढ़े : नितिन नवीन बने भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष, पीएम मोदी ने किया अभिनंदन

यह भी पढ़े : सहारनपुर में खून से सनी सुबह: एक परिवार के पांच सदस्यों की गोली लगने से मौत, मचा हड़कंप

यह भी पढ़े : चार कत्ल,एक घर और कातिल निकला बेटा, एटा हत्याकांड का रोंगटे खड़े कर देने वाला खुलासा

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button