उप्र न्यूज़

हजरतगंज में शाम होते ही जाम की समस्या हो जाती है आम , VIP वाहन बने मुसीबत

एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ। राजधानी का सबसे व्यस्त इलाका हजरतगंज इन दिनों भीषण जाम की समस्या से जूझ रहा है। खासकर शाम के वक्त यहां सड़क पर रेंगते वाहन और अव्यवस्थित ट्रैफिक व्यवस्था आमजन के लिए मुसीबत बन गई है। जाम का सबसे बड़ा कारण सड़क किनारे आड़े-तिरछे खड़े वाहन और ट्रैफिक पुलिस की निष्क्रियता मानी जा रही है।

कुछ महीने पहले ट्रैफिक नियमों का न पालन करने पर होती थी कार्रवाई

कुछ महीने पहले तक यहां ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई होती थी। सड़क किनारे गलत ढंग से खड़े वाहनों को ट्रैफिक पुलिस क्रेन से उठवा लिया करती थी। इस अभियान की शुरुआत तत्कालीन जेपीपी लॉ एंड ऑर्डर उपेंद्र अग्रवाल ने कराई थी, जिससे काफी हद तक सुधार दिखा था। लेकिन उनके स्थानांतरण के बाद व्यवस्था फिर से पुराने ढर्रे पर लौट आई है और ट्रैफिक पुलिस की सक्रियता कम हो गई है।

वीआईपी गाड़ियों को हटवाने की हिम्मत नहीं कर पाती ट्रैफिक पुलिस

सबसे बड़ी समस्या वीआईपी और वीवीआईपी परिवारों द्वारा की गई मनमानी से पैदा हो रही है। खरीदारी या खानपान के लिए जब ये लोग हजरतगंज पहुंचते हैं, तो अपनी गाड़ियां सड़क के किनारे खड़ी कर देते हैं। ट्रैफिक पुलिस इन वाहनों को हटाने की हिम्मत तक नहीं कर पाती, जिससे सड़क पर लंबा जाम लग जाता है।

क्रेन न होने से सड़क किनारे से वाहनों को उठवाना हुआ मुश्किल

डीसीपी मध्य आशीष श्रीवास्तव का कहना है कि फिलहाल उनके पास कोई क्रेन उपलब्ध नहीं है, इसीलिए सड़क किनारे खड़े वाहनों को हटवा पाना मुश्किल हो रहा है। हालांकि, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चालान जरूर किए जा रहे हैं। स्थिति को सुधारने के लिए पुलिस विभाग को शाम के समय विशेष सख्ती बरतने की जरूरत है, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।

यह भी पढ़े : लखनऊ में सौतेले पिता ने बेटी की चाकू से गोदकर की हत्या,बचाने पहुंची मां को भी किया घायल

यह भी पढ़े : यूपी पुलिस में दरोगा भर्ती जल्द, अगले माह नोटिफिकेशन जारी होने की संभावना

यह भी पढ़े : स्कूटी सवार महिला को डंपर ने रौंदा, मौत

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री आवास के पास महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास

यह भी पढ़़े: लखनऊ आकर दो विदेशी युवतियों ने पहचान छिपाने को कराई प्लास्टिक सर्जरी फिर करने लगी …

यह भी पढ़े : सेक्स रैकेट या कुछ और ? लखनऊ में विदेशी युवतियों की मौजूदगी से खुफिया एजेंसियां सतर्क

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button