उप्र न्यूज़देश प्रदेश

प्रेम विवाह से नाराज साले ने दोस्तों के साथ मिलकर जीजा को उतारा मौत के घाट

एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ।यूपी की राजधानी के कृष्णा नगर इलाके में एक युवक ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर अपने ही जीजा का पहले अपहरण किया, फिर उसे बेरहमी से पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि बहन के प्रेम विवाह करने को लेकर नाराज था। जिसके घटना काे अपने साथियों के साथ मिलकर गुलशन ने जीजा को मौत के घाट उतारा। पुलिस आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

मारने के बाद शव को जंगल में दफनाया

मृतक का नाम राहुल बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि राहुल को साले और उसके साथियों ने योजनाबद्ध तरीके से अगवा किया और जमकर पिटाई की। पिटाई के दौरान ही राहुल की मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी साले ने शव को ठिकाने लगाने के लिए पिपरसण्ड के जंगल में ले जाकर एक गड्ढा खोदा और शव को वहीं दफना दिया। शव को छिपाने के बाद आरोपी अपने घर लौट आया, लेकिन जब राहुल का कोई सुराग नहीं मिला तो परिजनों ने कृष्णा नगर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

साले और उसके दोस्तों ने कबूला अपना जुर्म

पुलिस ने जब मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू की, तो इस हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा हुआ। पूछताछ में साले और उसके दोस्तों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।यह वारदात न सिर्फ रिश्तों की हैवानियत को दिखाती है, बल्कि एक बार फिर से समाज को झकझोर देने वाली घटना बन गई है। वहीं पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ करने के बाद राहुल का शव बरामद कर लिया है।

आठ जून को अचानक घर से लापता हो गया था राहुल

पुलिस ने बताया कि राहुल ने एक साल पहले मोहल्ले के ही रहने वाले गुलशन की बहन मंजू से प्रेम विवाह किया था। इसी बात को लेकर गुलशन काफी नाराज था और राहुल को ठिकाने लगाने का प्लान तैयार करने लगा। अभी हाल ही दिनों में एक शादी समारोह के दौरान गुलशन ने राहुल को पीटा भी था। इसके बाद गांव वालों के सहयोग से दोनों में समझौता हो गया था। आठ जून की रात को राहुल घर से अचानक लापता हो गया था। इसके बाद राहुल की मां ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

यह भी पढ़े : कल घर से लापता दो किशोरों का सई नदी में मिला शव, मचा कोहराम

यह भी पढ़े : न्याय की मांग करने मॉडल चाय वाली सिमरन पहुंची पुलिस आयुक्त के द्वार

यह भी पढ़े : अवैध शस्त्रों की तस्करी करने वाले गिरोह का एक सदस्य मेरठ से गिरफ्तार

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button