smupnews

कल लगेगा साल 2023 का पहला सूर्य ग्रहण

एसएमयूपीन्यूज, ब्यूरो। साल 2023 का पहला सूर्य ग्रहण कल यानी 20 अप्रैल को लगने वाला है। गुरुवार की सुबह 07 : 05 बजे से शुरू होकर सूर्य ग्रहण अपराह्न 12 : 29 बजे खत्म होगा। यह सूर्य ग्रहण बेहद खास माना जा रहा है क्योंकि 19 साल बाद मेष राशि में सूर्य ग्रहण लगने वाला है। साथ ही साथ यह सूर्य ग्रहण तीन रूपों में अर्थात आंशिक, पूर्ण और कुंडलाकार में दिखेगा। 100 साल बाद ऐसा संयोग बना है जब एक ही दिन में तीन तरह के सूर्य ग्रहण दिखेंगे।

भारत में नहीं दिखेगा, मंदिर के नहीं बंद होंगे कपाट

साल का पहला सूर्य ग्रहण 05 घंटे 24 मिनट का होगा। सूर्य ग्रहण का शुभ और अशुभ प्रभाव पूरे देश – दुनिया पर पड़ता है। सूर्य ग्रहण में 12 घंटे पहले सूतक काल लग जाता है। जहां सूर्य ग्रहण का प्रभाव नहीं होता वहां सूतक काल भी मान्य नहीं रहता है। कल लगने वाला सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। ऐसे में इस दौरान मंदिर के कपाट बंद नहीं होंगे और सभी धार्मिक कार्य किए जा सकेंगे।

भारत को छोड़कर इन देशों में देखा जा सकेगा

साल का पहला सूर्य ग्रहण इसलिए खास माना जा रहा है क्योंकि यह मेष राशि में और अश्विनी नक्षत्र में लग रहा है। ग्रहण का सबसे ज्यादा प्रभाव मेष राशि के जातकों पर दिखाई देगा। भारत को छोड़कर कंबोडिया , चीन, अमेरिका, माइक्रोनेशिया, मलेशिया , फिजी , जापान , समोआ , सोलोमन , बरूनी , सिंगापुर , थाईलैंड , अंटार्कटिका , ऑस्ट्रेलिया , वियतनाम , ताइवान , पापुआ न्यू गिनी , इंडोनेशिया , फिलीपींस , दक्षिण हिंद महासागर , दक्षिण प्रशांत महासागर और न्यूजीलैंड में ग्रहण को देखा जा सकेगा। इस सूर्य ग्रहण के बाद इस वर्ष एक और सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर दिन शनिवार को लगेगा। साल 2023 का यह अंतिम सूर्य ग्रहण होगा।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *