होम उप्र न्यूज़ मथुरा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो गिरफ्तार

मथुरा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो गिरफ्तार

0
22

बाजना में जमीन विवाद के दौरान हुई फायरिंग के मामले में कार्रवाई, जवाबी गोलीबारी में एक आरोपी घायल; दो तमंचे और चार कारतूस बरामद

मथुरा। जमीन के विवाद में फायरिंग करने के मामले में वांछित आरोपियों की तलाश कर रही मथुरा पुलिस की गुरुवार देर रात थाना हाईवे क्षेत्र में मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में कनक नामक आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से दो अवैध तमंचे और चार कारतूस बरामद करने का दावा किया है।

बाजना गांव में फायरिंग के बाद से तलाश में थी पुलिस

पुलिस के मुताबिक, बीती 5 अक्टूबर को बाजना गांव में जमीन विवाद को लेकर फायरिंग की घटना हुई थी। इस मामले में थाना हाईवे में मुकदमा अपराध संख्या 970/26 दर्ज किया गया था। मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 191(2), 191(3), 352, 351(3), 324(4), 308(2) और 109(1) के तहत कार्रवाई की गई। घटना के बाद से ही पुलिस नामजद और वांछित आरोपियों की तलाश में जुटी थी।

कच्चे रास्ते पर घेराबंदी, पुलिस पर फायरिंग का आरोप

पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि मामले में वांछित आरोपी रोमेक्स स्कूल की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते से गुजरने वाले हैं। सूचना के आधार पर थाना हाईवे पुलिस ने बताए गए स्थान पर घेराबंदी कर दी। पुलिस के अनुसार, खुद को घिरा देखकर आरोपियों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से गोलीबारी शुरू कर दी।

पुलिस ने अपनी और आम लोगों की सुरक्षा का हवाला देते हुए जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान कनक पुत्र कमल सिंह के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने घायल आरोपी को हिरासत में लेकर उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।

दो तमंचे और चार कारतूस बरामद

पुलिस ने दूसरे गिरफ्तार आरोपी की पहचान करन पुत्र भूरी सिंह के रूप में की है। दोनों आरोपियों के कब्जे से .315 बोर के दो अवैध तमंचे और चार कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है और बरामद हथियारों के संबंध में भी आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पहले दर्ज मुकदमे के साथ गिरफ्तारी और बरामदगी से जुड़े तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। मामले में पुलिस की जांच जारी है।

यह भी पढ़े : तमिलनाडु में नवजात बच्चों को मिलेगी एक ग्राम सोने की अंगूठी

यह भी पढ़े : UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 13 PCS के बाद 35 IPS अफसरों के तबादले, कई कमिश्नरेट और वाहिनियों के बदले कमांडर

यह भी पढ़े : सीएम योगी की अधिवक्ताओं को बड़ी सौगात, पांच लाख तक कैशलेस इलाज

यह भी पढ़े : लोहिया ट्रस्ट की कमान अब अखिलेश के हाथ, शिवपाल की भूमिका बदली

यह भी पढ़े : लोक सेवक की जवाबदेही जरूरी, लोकायुक्त व्यवस्था पर अंकुश का काम करती है: योगी

यह भी पढ़े : BRICS SUMMIT 2026:भारत-चीन रिश्तों को नई दिशा, साझेदारी पर शी का जोर