होम देश प्रदेश दिल्ली में आज फिर बवाल के आसार, सीजेपी का ‘लहरा दो तिरंगा’...

दिल्ली में आज फिर बवाल के आसार, सीजेपी का ‘लहरा दो तिरंगा’ कार्यक्रम, भारी सुरक्षा बल तैनात

0
28

नई दिल्ली । कॉकरोच जनपा पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके ने दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में तिरंगा लहराने का ऐलान किया है। उन्होंने देशभर के युवाओं से इस मार्च में भाग लेने की अपील की है। सीजेपी के तिरंगा मार्च को लेकर सेंट्रल पार्क के पास भारी सुरक्षा बल तैनात हो गया है। बीएसएफ से लेकर आरएफ की कड़ी निगरानी बनी हुई है।

प्रदर्शन से पहले बढ़ाई गई सुरक्षा

नई दिल्ली में आज होने वाले सीजेपी के ‘लहरा दो तिरंगा’ प्रदर्शन से पहले कनॉट प्लेस और उसके आसपास सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। सीजेपी कार्यकर्ता अभिजीत दिपके ने सेंट्रल पार्क में इस प्रदर्शन का आह्वान किया है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, शुक्रवार, 16 अक्तूबर को दोपहर 3 बजे से कनॉट प्लेस के आसपास की कुछ सड़कों पर यातायात प्रभावित हो सकता है। पुलिस ने वाहन चालकों को यात्रा की पहले से योजना बनाने, अतिरिक्त समय लेकर चलने और सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करने की सलाह दी है।

दिपके ने कहा- पीएम मोदी से डरने वाले नहीं

कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके ने आज तिरंगा मार्च का ऐलान किया है। उन्होंने देश भर के युवाओं से इस मार्च में शामिल होने की अपील की है। दिपके ने कहा कि अगर तिरंगा लहराने के लिए जेल जाना पड़े तो वह जेल जाने के लिए तैयार है। वह पीएम मोदी से डरने वाले नहीं हैं।

खुफिया एजेंसियों को इस बात का डर

सीजेपी के इस तिरंगा मार्च को लेकर खुफिया एजेंसियों को अलग तरह का डर सता रहा है। खुफिया एजेंसियों ने तिरंगा मार्च को लेकर चेतावनी जारी की है। खुफिया एजेंसियों की मानें तो आज शुक्रवार को कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में होने वाला ‘लहरा दो तिरंगा’ कार्यक्रम सिर्फ प्रतीकात्मक झंडा फहराने तक सीमित नहीं रह सकता है। यह एक अनिश्चितकालीन धरने में बदल सकता है। खुफिया सूत्रों को आशंका है कि 16 अक्टूबर की शाम 5 बजे तक प्रस्तावित यह तिरंगा मार्च जेल में बंद सीजेपी नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका की रिहाई की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने में बदल सकता है।

यह भी पढ़े : तमिलनाडु में नवजात बच्चों को मिलेगी एक ग्राम सोने की अंगूठी

यह भी पढ़े : UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 13 PCS के बाद 35 IPS अफसरों के तबादले, कई कमिश्नरेट और वाहिनियों के बदले कमांडर

यह भी पढ़े : सीएम योगी की अधिवक्ताओं को बड़ी सौगात, पांच लाख तक कैशलेस इलाज

यह भी पढ़े : लोहिया ट्रस्ट की कमान अब अखिलेश के हाथ, शिवपाल की भूमिका बदली

यह भी पढ़े : लोक सेवक की जवाबदेही जरूरी, लोकायुक्त व्यवस्था पर अंकुश का काम करती है: योगी

यह भी पढ़े : BRICS SUMMIT 2026:भारत-चीन रिश्तों को नई दिशा, साझेदारी पर शी का जोर