होम उप्र न्यूज़ बलिया में डीएलएड प्रशिक्षुओं की बैक पेपर परीक्षा 12 अक्टूबर से, 2,220...

बलिया में डीएलएड प्रशिक्षुओं की बैक पेपर परीक्षा 12 अक्टूबर से, 2,220 प्रशिक्षु होंगे शामिल

0
24

भर्ती की तैयारी के बीच विशेष परीक्षा का आयोजन, द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर के परीक्षार्थियों को मिलेगा मौका

संजीव सिंह ,बलिया। प्रदेश में प्रस्तावित शिक्षक भर्ती को ध्यान में रखते हुए जिले में डीएलएड प्रशिक्षुओं की बैक पेपर परीक्षा आयोजित की जा रही है। 12 अक्टूबर से शुरू होने वाली इस विशेष परीक्षा में कुल 2,220 प्रशिक्षु शामिल होंगे। इनमें द्वितीय सेमेस्टर के 1,564 तथा चतुर्थ सेमेस्टर के 656 परीक्षार्थी शामिल हैं।

डायट प्राचार्य सुनील कुमार के अनुसार, शिक्षक भर्ती को ध्यान में रखते हुए विशेष बैक पेपर परीक्षा कराई जा रही है। परीक्षा को व्यवस्थित एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए स्टेटिक मजिस्ट्रेट और पर्यवेक्षकों की तैनाती की गई है।

तीन पालियों में होगी परीक्षा

परीक्षा प्रभारी भानु प्रताप सिंह के मुताबिक, द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा 12 से 14 अक्टूबर तक तथा चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा 15 से 17 अक्टूबर तक तीन पालियों में आयोजित होगी। द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा जिले के चार केंद्रों पर कराई जाएगी।

प्रशिक्षुओं के प्रवेश पत्र नौ अक्टूबर से जारी किए जाने की जानकारी दी गई है। इस विशेष परीक्षा से बैक पेपर वाले प्रशिक्षुओं को अपनी लंबित परीक्षा पूरी करने का अवसर मिलेगा, जिससे वे आगे की शैक्षणिक प्रक्रिया में शामिल होने की दिशा में कदम बढ़ा सकेंगे।

परीक्षार्थियों के लिए जरूरी सूचना

सभी प्रशिक्षु अपने प्रवेश पत्र और आवश्यक पहचान पत्र के साथ निर्धारित परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचें। परीक्षा संबंधी निर्देशों का पालन करें और अपने विषय एवं परीक्षा की तिथि की पुष्टि संबंधित संस्थान से अवश्य कर लें।

यह भी पढ़े : तमिलनाडु में नवजात बच्चों को मिलेगी एक ग्राम सोने की अंगूठी

यह भी पढ़े : UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 13 PCS के बाद 35 IPS अफसरों के तबादले, कई कमिश्नरेट और वाहिनियों के बदले कमांडर

यह भी पढ़े : सीएम योगी की अधिवक्ताओं को बड़ी सौगात, पांच लाख तक कैशलेस इलाज

यह भी पढ़े : लोहिया ट्रस्ट की कमान अब अखिलेश के हाथ, शिवपाल की भूमिका बदली

यह भी पढ़े : लोक सेवक की जवाबदेही जरूरी, लोकायुक्त व्यवस्था पर अंकुश का काम करती है: योगी

यह भी पढ़े : BRICS SUMMIT 2026:भारत-चीन रिश्तों को नई दिशा, साझेदारी पर शी का जोर