होम उप्र न्यूज़ लायंस क्लब ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, 27 यूनिट रक्तदान

लायंस क्लब ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, 27 यूनिट रक्तदान

0
18

 रक्तदाताओं को सम्मान पत्र और डोनर पिन से किया सम्मानित

प्रयागराज । लायंस क्लब इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 321ई की ओर से इलाहाबाद नर्सिंग होम एसोसिएशन के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्लब के सदस्यों और सहयोगियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए 27 यूनिट रक्तदान किया।

कार्यक्रम का आयोजन मंडलाध्यक्ष उदय चंदानी की प्रेरणा तथा ब्लड डोनेशन चेयरपर्सन पंकज महेश्वरी के नेतृत्व में किया गया। इसमें सह सहयोगी भरत हिरानी का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।

मीडिया चेयरपर्सन लालू मित्तल ने बताया कि रक्तदान को लेकर क्लब के सदस्यों में खासा उत्साह और आत्मसंतोष देखने को मिला। उन्होंने कहा कि रक्तदान एक ऐसा पुनीत कार्य है, जिससे जरूरतमंद मरीजों को समय पर जीवनरक्षक रक्त उपलब्ध कराने में मदद मिलती है।

शिविर में लायंस क्लब इंटरनेशनल के अनुषांगिक संगठनों लायंस क्लब आकाश, लायंस क्लब गौरव और लायंस क्लब सिटी के सदस्यों ने भी बढ़-चढ़कर सहभागिता की। इनमें प्रमुख रूप से हिमांशु गुप्ता, आरती सक्सेना, अमित गुप्ता, अंजन सेनगुप्ता और अजय यादव सहित अन्य सदस्य शामिल रहे।

ब्लड डोनेशन चेयरपर्सन पंकज महेश्वरी ने रक्तदान के महत्व और इसके फायदे बताते हुए लोगों को नियमित रूप से रक्तदान के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ व्यक्ति का रक्तदान किसी जरूरतमंद के लिए जीवनदान साबित हो सकता है।

कार्यक्रम के दौरान सभी रक्तदाताओं को क्लब की ओर से सम्मान पत्र और प्रतिष्ठित डोनर पिन देकर सम्मानित किया गया। रक्तदान शिविर के प्रचार-प्रसार और कवरेज में सहयोग करने वाले मीडिया साथियों को भी प्रतिष्ठित पिन लगाकर सम्मानित किया गया तथा उनके सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया गया।

इस अवसर पर कुंवर बीएम सिंह, रोहित गुप्ता, गोपाल आरके सिंह, कुंवर जी अग्रवाल, दीपक सोनी, पीयूष गोयल और कमलेश यादव सहित क्लब के अन्य सदस्य मौजूद रहे। आयोजकों ने रक्तदाताओं, सहयोगियों और मीडिया प्रतिनिधियों के प्रति आभार जताते हुए भविष्य में भी ऐसे सामाजिक एवं जनसेवा के कार्यक्रम जारी रखने की बात कही।

यह भी पढ़े : तमिलनाडु में नवजात बच्चों को मिलेगी एक ग्राम सोने की अंगूठी

यह भी पढ़े : UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 13 PCS के बाद 35 IPS अफसरों के तबादले, कई कमिश्नरेट और वाहिनियों के बदले कमांडर

यह भी पढ़े : सीएम योगी की अधिवक्ताओं को बड़ी सौगात, पांच लाख तक कैशलेस इलाज

यह भी पढ़े : लोहिया ट्रस्ट की कमान अब अखिलेश के हाथ, शिवपाल की भूमिका बदली

यह भी पढ़े : लोक सेवक की जवाबदेही जरूरी, लोकायुक्त व्यवस्था पर अंकुश का काम करती है: योगी

यह भी पढ़े : BRICS SUMMIT 2026:भारत-चीन रिश्तों को नई दिशा, साझेदारी पर शी का जोर