होम उप्र न्यूज़ संगम तट पर विसर्जित हुईं रामगोविन्द चौधरी की अस्थियां

संगम तट पर विसर्जित हुईं रामगोविन्द चौधरी की अस्थियां

0
22

अस्थि कलश पहुंचते ही गूंजा ‘रामगोविन्द चौधरी अमर रहें’ का नारा, नम आंखों से दी अंतिम विदाई

संजीव सिंह बलिया। “तुम गए क्या शहर सूना कर गए, दर्द का आकार दूना कर गए।” रामधारी सिंह दिनकर की ये पंक्तियां बुधवार को प्रयागराज के संगम तट पर उस समय साकार होती नजर आईं, जब पूर्व नेता प्रतिपक्ष और समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता स्व. रामगोविन्द चौधरी की अस्थियां संगम में विसर्जित की गईं। अस्थि कलश लेकर उनके अनुज पंचदेव चौधरी, रामबचन यादव, विश्राम चौधरी समेत परिजन और शुभैक्षु संगम तट पहुंचे।

अस्थि कलश के संगम तट पर पहुंचते ही वहां मौजूद लोगों का माहौल भावुक हो गया। लोगों की आंखें नम हो गईं। इस दौरान उपस्थित जनसमूह ने भरे गले से ‘रामगोविन्द चौधरी अमर रहें’ के नारे लगाए। नारों से संगम तट का वातावरण गमगीन हो उठा। परिजनों, शुभैक्षुओं, समर्थकों और समाजवादी पार्टी के नेताओं ने नम आंखों से अपने प्रिय नेता को अंतिम विदाई दी।

संगम में किया गया अस्थि विसर्जन

विधि-विधान के साथ स्व. रामगोविन्द चौधरी की अस्थियों का संगम में विसर्जन किया गया। इस दौरान उनके परिजनों के साथ बड़ी संख्या में शुभैक्षु और समर्थक मौजूद रहे। अस्थि कलश के संगम पहुंचने से लेकर विसर्जन तक लोगों के बीच उनके व्यक्तित्व और राजनीतिक जीवन की चर्चाएं होती रहीं।

संगम तट पर मौजूद लोगों के चेहरे पर अपने प्रिय नेता को खोने का दुख साफ दिखाई दे रहा था। समर्थकों ने कहा कि रामगोविन्द चौधरी का लोगों से जुड़ाव और सहज व्यवहार उन्हें हमेशा याद रहेगा।

निधन से पूर्वांचल में शोक

स्व. रामगोविन्द चौधरी के निधन से समाजवादी विचारधारा से जुड़े लोगों के साथ ही बलिया और पूर्वांचल के राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में शोक का माहौल है। उनके निधन के बाद से ही विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, कार्यकर्ताओं और शुभैक्षुओं की ओर से उन्हें श्रद्धांजलि दी जा रही है।

प्रयागराज के संगम तट पर भी बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी उनके प्रति सम्मान और आत्मीय जुड़ाव को दर्शाती रही। अस्थि विसर्जन के दौरान लोगों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उनकी स्मृतियों को नमन किया।

ये प्रमुख लोग रहे मौजूद

अस्थि विसर्जन के दौरान प्रयागराज महानगर अध्यक्ष इफतिखार हुसैन, सपा नेता तारीक भोजपुरी, संगम पत्रिका के संपादक अजीत सिंह, बलिया जिला अध्यक्ष सुनील मौर्या, सुशील पाण्डेय कान्हजी, सईद अज्जू, युव जन सभा के अध्यक्ष रविंद्र यादव, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व अध्यक्ष अवनीश यादव, कृष्ण मूर्ति यादव, दिनेश यादव, छात्र नेता राहुल पटेल, अजीत यादव, आदिल हमजा, इलाहाबाद डिग्री कॉलेज के पूर्व अध्यक्ष समीर पाण्डेय, शिव शंकर सरोज, हरेंद्र यादव, संदीप यादव समेत कई नेता, पदाधिकारी, समर्थक और शुभैक्षु मौजूद रहे।

संगम तट पर अस्थि विसर्जन के साथ ही रामगोविन्द चौधरी को अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान मौजूद लोगों ने उनके प्रति अपनी श्रद्धा और सम्मान व्यक्त करते हुए उनकी स्मृतियों को नमन किया।

यह भी पढ़े : तमिलनाडु में नवजात बच्चों को मिलेगी एक ग्राम सोने की अंगूठी

यह भी पढ़े : UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 13 PCS के बाद 35 IPS अफसरों के तबादले, कई कमिश्नरेट और वाहिनियों के बदले कमांडर

यह भी पढ़े : सीएम योगी की अधिवक्ताओं को बड़ी सौगात, पांच लाख तक कैशलेस इलाज

यह भी पढ़े : लोहिया ट्रस्ट की कमान अब अखिलेश के हाथ, शिवपाल की भूमिका बदली

यह भी पढ़े : लोक सेवक की जवाबदेही जरूरी, लोकायुक्त व्यवस्था पर अंकुश का काम करती है: योगी

यह भी पढ़े : BRICS SUMMIT 2026:भारत-चीन रिश्तों को नई दिशा, साझेदारी पर शी का जोर