एएनटीएफ की कार्रवाई में 10.936 किलो चरस बरामद, हुंडई ईऑन कार से तस्करी का आरोप; बिहार से लाकर यूपी में खपाने की बात
लखनऊ। एएनटीएफ थाना बाराबंकी की टीम ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गोंडा में एक कथित सक्रिय तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के कब्जे से 10.936 किलोग्राम चरस बरामद हुई है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 55 लाख रुपये बताई गई है। आरोपी के पास से एक हुंडई ईऑन कार और एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान गिर्जेश कुमार वर्मा पुत्र राघव राम वर्मा, निवासी ग्राम बिसवां गनेश, थाना कोतवाली देहात, जनपद गोंडा के रूप में हुई है। उसे 28 सितंबर 2026 को थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में रेलवे गेस्ट हाउस के बगल से जाने वाली सड़क से गिरफ्तार किया गया।
ग्राहक को माल देने पहुंचा था आरोपी
पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह बिहार के खजुरिहा से चरस सस्ते दामों पर खरीदता था और उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में महंगे दामों पर बेचता था। पुलिस का दावा है कि गिरफ्तारी के समय आरोपी एक ग्राहक को मादक पदार्थ देने के लिए पहुंचा था और ग्राहक का इंतजार कर रहा था।
आरोपी ने पूछताछ में यह भी बताया कि वह हुंडई ईऑन कार को लंबे समय से 2,000 रुपये प्रतिदिन किराये पर लेकर इस्तेमाल कर रहा था। पुलिस के अनुसार इसी कार का इस्तेमाल चरस की तस्करी के लिए किया जाता था।
तस्करी नेटवर्क की कड़ियां खंगाल रही पुलिस
बरामदगी के बाद थाना कोतवाली नगर, गोंडा में मु0अ0सं0 890/2026, धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान तस्करी से जुड़े कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं।
अब पुलिस बरामद मादक पदार्थ की सप्लाई के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज की जांच कर रही है। इसके जरिए यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि चरस कहां से लाई जाती थी, किन लोगों तक पहुंचाई जाती थी और इस नेटवर्क में आरोपी के साथ कौन-कौन लोग जुड़े हैं।
एएनटीएफ के मुताबिक, मामले में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर अन्य संदिग्धों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़े : तमिलनाडु में नवजात बच्चों को मिलेगी एक ग्राम सोने की अंगूठी
यह भी पढ़े : सीएम योगी की अधिवक्ताओं को बड़ी सौगात, पांच लाख तक कैशलेस इलाज
यह भी पढ़े : लोहिया ट्रस्ट की कमान अब अखिलेश के हाथ, शिवपाल की भूमिका बदली
यह भी पढ़े : लोक सेवक की जवाबदेही जरूरी, लोकायुक्त व्यवस्था पर अंकुश का काम करती है: योगी
यह भी पढ़े : BRICS SUMMIT 2026:भारत-चीन रिश्तों को नई दिशा, साझेदारी पर शी का जोर









