होम उप्र न्यूज़ कृष्णानगर हत्याकांड का 25 हजार का इनामी आरोपी मुठभेड़ में घायल

कृष्णानगर हत्याकांड का 25 हजार का इनामी आरोपी मुठभेड़ में घायल

0
33

लखनऊ। राजधानी के कृष्णानगर थाना क्षेत्र में महिला की नृशंस हत्या के मामले में फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। कृष्णानगर पुलिस और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी। घायल अवस्था में उसे उपचार के लिए लोकबंधु चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा, एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस और वारदात में प्रयुक्त स्कूटी बरामद की है।

ईंट-पत्थरों से सिर पर वार कर हुई थी हत्या

पुलिस के मुताबिक, 15 सितंबर 2026 की रात कृष्णानगर के नारायणपुरी निवासी रेखा सिंह की बेटी राधा की ईंट-पत्थरों से सिर पर वार कर हत्या कर दी गई थी। मामले में रेखा सिंह की तहरीर पर कृष्णानगर थाने में मुकदमा अपराध संख्या 00391/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) में मुकदमा दर्ज किया गया था।

हत्या के खुलासे और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस उपायुक्त दक्षिणी की ओर से तीन टीमों का गठन किया गया था। पुलिस टीमों ने घटनास्थल और आसपास के इलाकों में लगे करीब 150 से 170 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसके अलावा अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों का भी विश्लेषण किया गया।

चेकिंग के दौरान पुलिस को देखकर भागा

पुलिस के अनुसार, 28 और 29 सितंबर की दरमियानी रात चेकिंग के दौरान मुखबिर से एक संदिग्ध स्कूटी सवार के बारे में सूचना मिली। पुलिस टीम ने संदिग्ध को रोकने का प्रयास किया तो वह भागने लगा। इसी दौरान वह असंतुलित होकर गिर गया।पुलिस का दावा है कि इसके बाद आरोपी ने जान से मारने की नीयत से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में फायरिंग की, जिसमें आरोपी के दाहिने पैर में गोली लग गई।

25 हजार का था इनाम

घायल आरोपी की पहचान भोला राजपूत पुत्र बाबूलाल, निवासी ग्राम नदौहा, थाना सोहरामऊ, जनपद उन्नाव, उम्र करीब 22 वर्ष के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक, भोला राजपूत कृष्णानगर में दर्ज हत्या के मुकदमे में वांछित था और उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।घायल आरोपी को पुलिस ने उपचार के लिए लोकबंधु चिकित्सालय में भर्ती कराया है।

तमंचा, कारतूस और स्कूटी बरामद

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा, एक खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। इसके अलावा घटना में प्रयुक्त बताई जा रही एक स्कूटी भी बरामद की गई है।मुठभेड़ के बाद घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया, जिसने मौके से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त लखनऊ तरुण गाबा और संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध एवं मुख्यालय अपर्णा कुमार के निर्देश पर की गई। पुलिस उपायुक्त दक्षिणी मो. मुश्ताक, अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिणी रल्लापल्ली वसंथ कुमार और सहायक पुलिस आयुक्त कृष्णानगर अभिषेक कुमार पांडेय के पर्यवेक्षण में कृष्णानगर पुलिस और सर्विलांस टीम ने कार्रवाई की।

यह भी पढ़े : तमिलनाडु में नवजात बच्चों को मिलेगी एक ग्राम सोने की अंगूठी

यह भी पढ़े : UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 13 PCS के बाद 35 IPS अफसरों के तबादले, कई कमिश्नरेट और वाहिनियों के बदले कमांडर

यह भी पढ़े : सीएम योगी की अधिवक्ताओं को बड़ी सौगात, पांच लाख तक कैशलेस इलाज

यह भी पढ़े : लोहिया ट्रस्ट की कमान अब अखिलेश के हाथ, शिवपाल की भूमिका बदली

यह भी पढ़े : लोक सेवक की जवाबदेही जरूरी, लोकायुक्त व्यवस्था पर अंकुश का काम करती है: योगी

यह भी पढ़े : BRICS SUMMIT 2026:भारत-चीन रिश्तों को नई दिशा, साझेदारी पर शी का जोर