होम उप्र न्यूज़ मथुरा में आधी रात मुठभेड़ से मचा हड़कंप, वांछित आरोपी के पैर...

मथुरा में आधी रात मुठभेड़ से मचा हड़कंप, वांछित आरोपी के पैर में लगी गोली

0
31

पुलिस पर फायरिंग के बाद जवाबी कार्रवाई, मुस्ताक उर्फ गोली गिरफ्तार; तमंचा, कारतूस और पीड़िता के दस्तावेज बरामद

मथुरा। मथुरा में रविवार देर रात पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम की कार्रवाई के दौरान मुठभेड़ हो गई। गोवर्धन थाना पुलिस और एसओजी की टीम ने चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को रोकने का प्रयास किया तो पुलिस के मुताबिक उसने टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

चेकिंग के दौरान पुलिस से भिड़ा आरोपी

सीओ गोवर्धन अनिल कुमार के मुताबिक, रविवार रात करीब 10:35 बजे गोवर्धन थाना पुलिस और एसओजी की टीम गोवर्धन से नगला सपेरा की ओर जाने वाले रास्ते पर नाले की पुलिया के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान टीम ने एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को रोकने का प्रयास किया।

पुलिस के अनुसार, खुद को घिरता देख मोटरसाइकिल सवार ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की। इस दौरान आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस टीम ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया।

10 दिन पहले लड़की को भगाकर ले जाने का आरोप

गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुस्ताक उर्फ गोली (27), निवासी मुखराई के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी गोवर्धन थाने में दर्ज एक मुकदमे में वांछित चल रहा था।पुलिस का कहना है कि पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह करीब 10 दिन पहले एक लड़की को भगाकर ले गया था। इसी मामले में पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।

तमंचा और पीड़िता के दस्तावेज बरामद

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 2,750 रुपये, तमंचा, कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद करने की बात कही है। इसके अलावा पुलिस के अनुसार उसके पास से पीड़िता की मार्कशीट, ड्राइविंग लाइसेंस और एक फर्जी आधार कार्ड भी मिला है।गोली लगने के बाद आरोपी को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोवर्धन ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल मथुरा रेफर कर दिया।

फरह में ब्लैकमेलिंग का भी खुलासा

इसी बीच मथुरा की फरह पुलिस ने झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर पैसे वसूलने के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, फरह निवासी महिला और ओम प्रकाश मिलकर एक व्यक्ति को लगातार ब्लैकमेल कर रहे थे।आरोप है कि दोनों पीड़ित को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर लाखों रुपये वसूल चुके थे। लगातार ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की, जिसके बाद मामला दर्ज किया गया।पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को दो लाख रुपये के साथ गिरफ्तार किया है। मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

यह भी पढ़े : तमिलनाडु में नवजात बच्चों को मिलेगी एक ग्राम सोने की अंगूठी

यह भी पढ़े : UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 13 PCS के बाद 35 IPS अफसरों के तबादले, कई कमिश्नरेट और वाहिनियों के बदले कमांडर

यह भी पढ़े : सीएम योगी की अधिवक्ताओं को बड़ी सौगात, पांच लाख तक कैशलेस इलाज

यह भी पढ़े : लोहिया ट्रस्ट की कमान अब अखिलेश के हाथ, शिवपाल की भूमिका बदली

यह भी पढ़े : लोक सेवक की जवाबदेही जरूरी, लोकायुक्त व्यवस्था पर अंकुश का काम करती है: योगी

यह भी पढ़े : BRICS SUMMIT 2026:भारत-चीन रिश्तों को नई दिशा, साझेदारी पर शी का जोर