होम उप्र न्यूज़ यूपी में डिजिटल हेल्थ मिशन के लिए 25 पदों पर भर्ती

यूपी में डिजिटल हेल्थ मिशन के लिए 25 पदों पर भर्ती

0
13

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत संविदा पर नियुक्तियां, 16 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन का मौका

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को डिजिटल तकनीक से जोड़ने की कवायद को आगे बढ़ाते हुए आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन, उत्तर प्रदेश (एबीडीएम यूपी) के लिए मानव संसाधन बढ़ाया जा रहा है। मिशन के बेहतर संचालन, तकनीकी व्यवस्था को मजबूत करने, प्रशासनिक समन्वय और मंडल स्तर पर योजनाओं की निगरानी व क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए 25 पदों पर संविदा भर्ती की प्रक्रिया शुरू की गई है।

इन पदों के लिए पात्र अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सचिव रितु माहेश्वरी के मुताबिक, प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं में तकनीक के इस्तेमाल और डिजिटल माध्यमों के विस्तार पर लगातार काम किया जा रहा है। इसी क्रम में एबीडीएम यूपी के कार्यों को गति देने के लिए विभिन्न स्तरों पर विशेषज्ञ और कर्मचारी तैनात किए जाएंगे।

इन पदों पर होगी नियुक्ति

भर्ती के तहत वित्त सलाहकार और शिकायत निवारण विशेषज्ञ का एक-एक पद रखा गया है। इसके अलावा प्रशासनिक कार्यकारी के तीन, परियोजना प्रबंधक-समन्वय का एक, आईओआईसी विशेषज्ञ का एक और ईएमआर/पीएचआर विशेषज्ञ का एक पद शामिल है।

इसी तरह क्षमता निर्माण अधिकारी का एक, मंडलीय समन्वयक के नौ, समन्वय कार्यकारी के चार, संयुक्त निदेशक-आईटी का एक और आईटी कार्यकारी के दो पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इस तरह तकनीकी, प्रशासनिक और मंडल स्तर की जिम्मेदारियों के लिए कुल 25 पदों पर मानव संसाधन उपलब्ध कराया जाएगा।

16 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 25 सितंबर को सुबह 11 बजे से शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी 16 अक्टूबर की रात 12 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। भर्ती के लिए आवेदन का माध्यम पूरी तरह ऑनलाइन रखा गया है।

किसी भी पद के लिए ऑफलाइन आवेदन, हार्ड कॉपी या ई-मेल के जरिए भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। अभ्यर्थियों को निर्धारित ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से ही आवेदन करना होगा।

भर्ती से जुड़ी पात्रता, पदों का विवरण, आवेदन प्रक्रिया और अन्य जरूरी जानकारी एबीडीएम यूपी की वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई है।

डिजिटल स्वास्थ्य व्यवस्था को मिलेगा विस्तार

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं को डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ने और विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया जा रहा है। नई नियुक्तियों के जरिए मिशन के तकनीकी और प्रशासनिक कामकाज को मजबूती देने के साथ मंडल स्तर पर इसकी गतिविधियों को भी गति देने का प्रयास किया जा रहा है।

यह भी पढ़े : तमिलनाडु में नवजात बच्चों को मिलेगी एक ग्राम सोने की अंगूठी

यह भी पढ़े : UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 13 PCS के बाद 35 IPS अफसरों के तबादले, कई कमिश्नरेट और वाहिनियों के बदले कमांडर

यह भी पढ़े : सीएम योगी की अधिवक्ताओं को बड़ी सौगात, पांच लाख तक कैशलेस इलाज

यह भी पढ़े : लोहिया ट्रस्ट की कमान अब अखिलेश के हाथ, शिवपाल की भूमिका बदली

यह भी पढ़े : लोक सेवक की जवाबदेही जरूरी, लोकायुक्त व्यवस्था पर अंकुश का काम करती है: योगी

यह भी पढ़े : BRICS SUMMIT 2026:भारत-चीन रिश्तों को नई दिशा, साझेदारी पर शी का जोर