होम उप्र न्यूज़ लखनऊ में आज इन रास्तों पर रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन

लखनऊ में आज इन रास्तों पर रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन

0
31

कुंवर जगदीश चौराहा से रविंद्रालय तक कई मार्ग प्रभावित, आलमबाग से आने वाली बसों का भी बदलेगा रूट; कार्यक्रम खत्म होने तक लागू रहेगी व्यवस्था

लखनऊ। राजधानी में शुक्रवार यानी 25 सितंबर को प्रस्तावित वीआईपी कार्यक्रम को देखते हुए यातायात पुलिस ने शहर के कई प्रमुख मार्गों पर डायवर्जन व्यवस्था लागू की है। कार्यक्रम के दौरान सामान्य यातायात को कुछ प्रमुख चौराहों से निर्धारित मार्गों पर जाने की अनुमति नहीं होगी। वाहन चालकों को वैकल्पिक रास्तों से अपने गंतव्य तक पहुंचना होगा। यातायात पुलिस के अनुसार यह व्यवस्था कार्यक्रम समाप्त होने तक आवश्यकतानुसार लागू रहेगी।

कुंवर जगदीश चौराहा से बदलेगा रूट

कुंवर जगदीश चौराहा से लोको चौराहा और केकेसी तिराहा की ओर जाने वाला सामान्य यातायात प्रतिबंधित रहेगा। इस दिशा में जाने वाले वाहनों को जेल हाउस चौराहा अथवा फतेह अली तालाब की ओर मोड़कर आगे भेजा जाएगा।

वहीं लोको चौराहा से केकेसी तिराहा और रविंद्रालय की तरफ जाने वाले वाहनों को भी डायवर्ट किया जाएगा। इन वाहनों को लोको चौराहा से कुंवर जगदीश चौराहा होते हुए उनके गंतव्य की ओर भेजा जाएगा।

गुप्ता तिराहा और मोहन होटल चौराहा पर भी बदलाव

गुप्ता तिराहा से रविंद्रालय और केकेसी की ओर जाने वाला यातायात प्रतिबंधित रहेगा। वाहनों को बांसमंडी चौराहा होते हुए आगे भेजा जाएगा।

इसी तरह मोहन होटल चौराहा से केकेसी ठाकुर ट्रांसपोर्ट तिराहा की ओर सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा। इस रूट के वाहनों को भी बांसमंडी चौराहा के रास्ते वैकल्पिक मार्ग से निकाला जाएगा।

कार्यक्रम स्थल की ओर जाने वाले मार्ग बंद

रविंद्रालय तिराहा और एपी सेन रोड तिराहा से कार्यक्रम स्थल की ओर जाने वाले सामान्य यातायात को अनुमति नहीं होगी। इन स्थानों से आने वाले वाहनों को बांसमंडी चौराहा होते हुए उनके गंतव्य की ओर भेजा जाएगा।

राणा प्रताप चौराहा से भी कार्यक्रम स्थल की ओर सामान्य यातायात प्रतिबंधित रहेगा। इस रूट के वाहनों को राणा प्रताप चौराहा से बांसमंडी और हीवेट रोड होते हुए आगे जाना होगा।

नत्था तिराहा से भी डायवर्जन

नत्था तिराहा से रविंद्रालय तिराहा और केकेसी तिराहा की ओर जाने वाले वाहनों का रूट भी बदला गया है। इन वाहनों को नाका चौराहा और बांसमंडी चौराहा होते हुए गंतव्य की ओर भेजा जाएगा।

आलमबाग से आने वाली बसों का भी बदलेगा रूट

आलमबाग बस अड्डे से आने वाली बसें मवैया तिराहा होते हुए केकेसी तिराहा की तरफ नहीं जा सकेंगी। इन बसों को आलमबाग टेढ़ीपुलिया, फतेह अली तालाब और कुंवर जगदीश चौराहा होते हुए आगे भेजा जाएगा।

एंबुलेंस और आपातकालीन वाहनों को राहत

यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया है कि आपात स्थिति में एंबुलेंस, शव वाहन, फायर सर्विस और स्कूली वाहनों को विशेष परिस्थितियों में प्रतिबंधित मार्ग से जाने की अनुमति दी जा सकती है। यह अनुमति ट्रैफिक पुलिस या स्थानीय पुलिस की निगरानी में दी जाएगी।

यदि किसी व्यक्ति को चिकित्सकीय आपातस्थिति में वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध नहीं होता है, तो ऐसी स्थिति में पुलिस आवश्यक सहयोग करेगी। यातायात संबंधी सहायता के लिए ट्रैफिक कंट्रोल नंबर 9454405155 पर संपर्क किया जा सकता है।

यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि 25 सितंबर को वीआईपी कार्यक्रम के दौरान डायवर्जन व्यवस्था का पालन करें और यात्रा से पहले अपने मार्ग की स्थिति को ध्यान में रखते हुए वैकल्पिक रास्ते का इस्तेमाल करें।

यह भी पढ़े : तमिलनाडु में नवजात बच्चों को मिलेगी एक ग्राम सोने की अंगूठी

यह भी पढ़े : UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 13 PCS के बाद 35 IPS अफसरों के तबादले, कई कमिश्नरेट और वाहिनियों के बदले कमांडर

यह भी पढ़े : सीएम योगी की अधिवक्ताओं को बड़ी सौगात, पांच लाख तक कैशलेस इलाज

यह भी पढ़े : लोहिया ट्रस्ट की कमान अब अखिलेश के हाथ, शिवपाल की भूमिका बदली

यह भी पढ़े : लोक सेवक की जवाबदेही जरूरी, लोकायुक्त व्यवस्था पर अंकुश का काम करती है: योगी

यह भी पढ़े : BRICS SUMMIT 2026:भारत-चीन रिश्तों को नई दिशा, साझेदारी पर शी का जोर