मलिहाबाद में तीन दिन पहले सांड के हमले में हुई थी 65 वर्षीय किसान की मौत, ग्रामीणों की शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं
मलिहाबाद, लखनऊ। अधिकारियों की लापरवाही कहें या फिर बड़े हादसे का रास्ता। जिस सांड ने तीन दिन पूर्व एक वृद्ध किसान की पटक पटक कर जान ली थी, वह अब भी गांव में खुलेआम घूम रहा है। जो कभी भी किसी भी समय बड़ी घटना को अंजाम दे सकता है। खुलेआम घूम रहे सांड को न तो तहसील के अधिकारी पकड़वाने का प्रयास कर रहे और न ही नगर निगम के अधिकारी और न ही पंचायत विभाग के अधिकारी।
तीन दिन पूर्व सोमवार को विकास खंड मलिहाबाद की ग्राम पंचायत गढ़ी संजर खां निवासी वृद्ध किसान राजकुमार मौर्य (65) को घुमंतू सांड ने पटक पटककर मार डाला था। जिसके बाद ग्रामीणों ने प्रशासन से क्षेत्र में घूम रहे गौवंशों को पकड़वाने की मांग उठाई थी। लेकिन तहसील प्रशासन, नगर पंचायत व पंचायत विभाग के अधिकारियों में ग्रामीणों की आवाज कानों में नहीं गूंजी। सभी अधिकारी अपने कमरों में एसी चलाकर गर्मी से निजात पाते रहे।
शाम होते ही सड़कों पर घूमने लगते है दर्जनों गौवंश
शाम होते ही सड़को व गाँव की गलियों में गौवंश घूमने लगते है। सड़कों पर घूम रहे गौवंश हादसों को दावत दे रहे है। आए दिन गौवंश के अचानक सड़क पर आ जाने से लोग एक्सीडेंट का शिकार हो रहे जिसमें किसी की जान जा रही हो तो चोटिल हो रहा । सड़कों व गांवों में घूम रहे गौवंशों की शिकायतें ग्रामीण लगातार संबंधित अधिकारियों से करते चले आ रहे लेकिन अधिकारियों के कान में जूं तक नहीं रेंग रही है
आखिर कहां से आ रहे गौवंश, जब क्षेत्र में बनी है गौशालाएं
नगर पंचायत में एक गोपेश्वर गौशाला है। इसके साथ ही विकास खंड मलिहाबाद की विभिन्न ग्राम पंचायतों में गौशालाएं है। ग्राम पंचायतों में बनी गौशालाओं के रख रखाव के लिए सरकारी बजट खर्च करने के साथ गौवंशों के चारे के लिए 50 रुपया प्रति गौवंश खर्च किया जा रहा है। मलिहाबाद विकास खंड में दो वृहद गौशालाएं महदोईय, सहिंजना है। साथ ही 5 ग्राम पंचायतों मोहम्मद नगर तालुकेदारी, माधवपुर, दौलतपुर, कसमंडी खुर्द व खडौहा है। जब इतनी गौशालाएं क्षेत्र में है तो यह गौवंश सड़कों व गांवों में कैसे घूम रही है यह बहुत बड़ा सवाल है ?
मुख्यमंत्री का कार्यक्रम बोल अधिकारी ने झाड़ा पल्ला
क्षेत्र में घूम रहे गौवंशों के पकड़वाए जाने की जब प्रभारी खंड विकास अधिकारी/ सहायक विकास अधिकारी आईएसबी केके गौतम ने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि मुख्यमंत्री का कार्यक्रम है।
यह भी पढ़े : तमिलनाडु में नवजात बच्चों को मिलेगी एक ग्राम सोने की अंगूठी
यह भी पढ़े : सीएम योगी की अधिवक्ताओं को बड़ी सौगात, पांच लाख तक कैशलेस इलाज
यह भी पढ़े : लोहिया ट्रस्ट की कमान अब अखिलेश के हाथ, शिवपाल की भूमिका बदली
यह भी पढ़े : लोक सेवक की जवाबदेही जरूरी, लोकायुक्त व्यवस्था पर अंकुश का काम करती है: योगी
यह भी पढ़े : BRICS SUMMIT 2026:भारत-चीन रिश्तों को नई दिशा, साझेदारी पर शी का जोर









