होम उप्र न्यूज़ यूपी में 41,424 होमगार्डों की ट्रेनिंग के लिए खरीदे जाएंगे 10 लाख...

यूपी में 41,424 होमगार्डों की ट्रेनिंग के लिए खरीदे जाएंगे 10 लाख कारतूस

0
18

नवंबर से शुरू होगी ट्रेनिंग, खरीदी जाएंगी 155 SLR राइफलें; 7,600 और पदों पर जल्द होगी नई भर्ती

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए योगी सरकार होमगार्ड विभाग के बेड़े को आधुनिक और सक्षम बनाने जा रही है। प्रदेश में पहली बार नवचयनित 41,424 होमगार्ड अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण के दौरान अत्याधुनिक हथियारों के संचालन और फायरिंग का अभ्यास कराया जाएगा। इसके लिए सरकार स्पेशल टास्क फोर्स (STF) के माध्यम से 3.55 करोड़ रुपये की लागत से 5.56 एमएम राइफल के 10 लाख से अधिक कारतूस और 1.44 करोड़ रुपये की लागत से 155 एसएलआर (SLR) राइफलें खरीदने जा रही है।

सितंबर के अंत तक आएगा शारीरिक परीक्षा का रिजल्ट

डीजी होमगार्ड ध्रुवकांत ठाकुर ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत सुरक्षा तंत्र को मजबूत किया जा रहा है। ‘मिशन रोजगार’ के तहत 41,424 पदों पर चल रही भर्ती प्रक्रिया अब अंतिम चरण में है। अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) पूरी होने वाली है और सितंबर के अंत तक इसका परिणाम जारी कर दिया जाएगा।

नवंबर से शुरू होगी 90 दिनों की ट्रेनिंग

चयनित अभ्यर्थियों की मेडिकल जांच और पुलिस वेरिफिकेशन की प्रक्रिया अक्टूबर माह में पूरी करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके बाद नवंबर से सभी सफल अभ्यर्थियों को 90 दिनों के कड़े प्रशिक्षण के लिए भेजा जाएगा। इस दौरान उन्हें कानून-व्यवस्था में सहयोग, आपदा प्रबंधन, अनुशासन के साथ-साथ हथियार चलाने की ट्रेनिंग दी जाएगी। जनवरी में ट्रेनिंग पूरी होने के बाद फरवरी में इन्हें फील्ड में तैनात कर दिया जाएगा।

7,600 पदों पर जल्द निकलेगी नई भर्ती

डीजी होमगार्ड ने बताया कि प्रदेश में होमगार्ड स्वयंसेवकों के कुल 1,18,348 स्वीकृत पद हैं, जिनमें से वर्तमान में 69,324 कार्यरत हैं। 41,424 पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूरी होते ही शेष 7,600 रिक्त पदों पर नई भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया जाएगा। इसकी शुरुआती प्रक्रिया विभाग द्वारा शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़े : तमिलनाडु में नवजात बच्चों को मिलेगी एक ग्राम सोने की अंगूठी

यह भी पढ़े : UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 13 PCS के बाद 35 IPS अफसरों के तबादले, कई कमिश्नरेट और वाहिनियों के बदले कमांडर

यह भी पढ़े : सीएम योगी की अधिवक्ताओं को बड़ी सौगात, पांच लाख तक कैशलेस इलाज

यह भी पढ़े : लोहिया ट्रस्ट की कमान अब अखिलेश के हाथ, शिवपाल की भूमिका बदली

यह भी पढ़े : लोक सेवक की जवाबदेही जरूरी, लोकायुक्त व्यवस्था पर अंकुश का काम करती है: योगी

यह भी पढ़े : BRICS SUMMIT 2026:भारत-चीन रिश्तों को नई दिशा, साझेदारी पर शी का जोर