हिसार। मॉडल टाउन की शीशमहल वाली गली में सोमवार देर रात पुलिस की छापेमारी से दो होटलों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने होटल राज और होटल 999 में कार्रवाई कर कथित देह व्यापार की गतिविधियों का खुलासा करने का दावा किया है। दोनों होटलों से कुल 22 महिलाएं और 19 पुरुष संदिग्ध परिस्थितियों में मिले। पुलिस ने सभी को सुरक्षित बाहर निकालकर आवश्यक पूछताछ की और बाद में छोड़ दिया।
कार्रवाई के दौरान दोनों होटलों के मैनेजरों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि होटलों में कथित अवैध गतिविधियां किस स्तर पर संचालित हो रही थीं और इसमें अन्य कौन-कौन लोग शामिल हो सकते हैं।
बोगस ग्राहक भेजकर खुला मामला
पुलिस के मुताबिक, डीएसपी महिला सुरक्षा प्रिया शर्मा के नेतृत्व में थाना अर्बन एस्टेट की टीम को होटलों में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने पहले होटल 999 में बोगस ग्राहक भेजा।
कमरा नंबर 205 में बोगस ग्राहक के पहुंचने के बाद इशारा मिलते ही पुलिस टीम ने होटल में दबिश दी। यहां एक महिला मिली, जबकि उसकी मेकअप किट से पुलिस ने आपत्तिजनक सामान बरामद करने का दावा किया। मौके से होटल मैनेजर कुलदीप को गिरफ्तार किया गया।
होटल राज में भी मिली महिला
इसके बाद पुलिस टीम ने होटल राज में भी इसी तरीके से कार्रवाई की। बोगस ग्राहक के संकेत मिलते ही टीम ने छापा मारा। पुलिस के मुताबिक, कमरा नंबर 112 में एक महिला मिली। होटल के मैनेजर अंकुश को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस के अनुसार, होटल 999 से 13 महिलाएं और 11 पुरुष, जबकि होटल राज से 9 महिलाएं और 8 पुरुष मिले। सभी से आवश्यक पूछताछ की गई।
नकदी और सामान सील
पुलिस ने दोनों होटलों से बरामद कुल एक हजार रुपये और अन्य आपत्तिजनक सामान को अलग-अलग पैकेट में सील कर साक्ष्य के तौर पर कब्जे में लिया है। थाना अर्बन एस्टेट में विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।प्रारंभिक जांच में पुलिस का कहना है कि दोनों मैनेजर कथित तौर पर बाहर से महिलाओं को बुलाकर पैसे कमाने के उद्देश्य से देह व्यापार की गतिविधियां संचालित कराते थे। हालांकि, मामले में आरोपों की पुष्टि जांच और कानूनी प्रक्रिया के बाद होगी।
अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच
एसपी सिद्धांत जैन ने कहा कि होटल, गेस्ट हाउस या किसी अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान की आड़ में अवैध गतिविधियां संचालित करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने प्रतिष्ठान संचालकों को अपने यहां होने वाली गतिविधियों पर निगरानी रखने और किसी भी अवैध गतिविधि की जानकारी पुलिस को देने के निर्देश दिए हैं।पुलिस गिरफ्तार मैनेजरों से पूछताछ कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि कथित गतिविधियों में अन्य लोगों की कोई भूमिका थी या नहीं।
यह भी पढ़े : तमिलनाडु में नवजात बच्चों को मिलेगी एक ग्राम सोने की अंगूठी
यह भी पढ़े : सीएम योगी की अधिवक्ताओं को बड़ी सौगात, पांच लाख तक कैशलेस इलाज
यह भी पढ़े : लोहिया ट्रस्ट की कमान अब अखिलेश के हाथ, शिवपाल की भूमिका बदली
यह भी पढ़े : लोक सेवक की जवाबदेही जरूरी, लोकायुक्त व्यवस्था पर अंकुश का काम करती है: योगी
यह भी पढ़े : BRICS SUMMIT 2026:भारत-चीन रिश्तों को नई दिशा, साझेदारी पर शी का जोर









