होम उप्र न्यूज़ गाय बांधने गये किसान को घुमंतू सांड ने पटक-पटककर किया मौत के...

गाय बांधने गये किसान को घुमंतू सांड ने पटक-पटककर किया मौत के हवाले

0
13

गोपेश्वर गौशाला सहित ब्लाक की गौशालाओं पर उठे सवाल

सुरेन्द्र कुमार (शेरा वर्मा), मलिहाबाद, लखनऊ। आम के बाग में गाय बांधने गए वृद्ध किसान पर अचानक घुमंतू जानवर (सांड) ने हमला कर दिया। सांड के हमले से किसान की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। काफी देर बाद परिजन खेत पहुंचे तो उनका शव पड़ा मिला। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।

मलिहाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़ी संजर खां निवासी राज कुमार मौर्या उर्फ़ राजू (65) सोमवार दोपहर करीब 11 बजे वह अपने आम के बाग में गाय बांधने गए थे। इसी दौरान बाग में घूम रहे एक घुमंतू सांड ने अचानक उन पर हमला कर दिया। सांड के हमले में गंभीर रूप से घायल होकर राज कुमार खेत में गिर पड़े और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। काफी देर बाद राजू के छोटे भाई प्रदीप मौर्या और प्रदीप की पत्नी सुशीला अपनी भैंस बांधने के लिए खेत पहुंचे। वहां राज कुमार को मृत अवस्था में पड़ा देखकर उन्होंने परिजनों और ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी।

ग्रामीणों ने बताया कि जिस सांड ने राज कुमार पर हमला किया है वह काफी समय से गांव में घूम रहा है और अक्सर लोगों को दौड़ा लेता है।ग्रामीणों ने प्रशासन से घुमंतू सांड को तत्काल पकड़वाने की मांग की है। ताकि भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा न हो सके। मृतक के परिवार में पत्नी रामरती के अलावा चार विवाहित बच्चे विमल, दुर्गेश, आरती और चांदनी हैं जिनका रो-रोकर बुरा हाल है।

गौशाला में होता सांड तो शायद नहीं जाती किसान की जान

घुमंतू सांड के हमले से मरे राजकुमार मौर्य ने सरकारी तंत्र पर कई सवाल खड़े कर दिये है। ग्रामीणों ने बताया कि विकास खंड मलिहाबाद में करीब एक दर्जन गोशालाएं होने के साथ नगर पंचायत में एक गोपेश्वर गौशाला है। विकास खंड की गौशालाओं में पल रहे गौवंशों पर सरकार लगातार लाखों रुपए खर्च कर रही है साथ ही गोपेश्वर गौशाला को भी काफी फंड दिया जाता है। मृतक राजकुमार मौर्य जिस गांव का रहने वाला है उससे महज एक किलोमीटर पर ही गोपेश्वर गौशाला स्थित है।

ग्रामीणों का कहना है कि अगर यह घुमंतू सांड गौशाला में होता तो आज सोमवार को किसान की असमय मौत नहीं होती। किसान की मौत ने गोपेश्वर गौशाला सहित विकास खंड की ग्राम पंचायतों में बने गौशालाओं पर बड़े सवाल खड़े कर दिये है। ब्लॉक के अधिकारियों सहित गोपेश्वर गौशाला प्रशासन पर भी प्रश्नचिन्ह लगा है कि क्षेत्र में यह घुमंतू गौवंश कैसे खुलेआम घूम रहे है। इस संबंध में थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों द्वारा पोस्टमार्टम न करने के लिए लिखित प्रार्थना पत्र देने के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है ।

यह भी पढ़े : तमिलनाडु में नवजात बच्चों को मिलेगी एक ग्राम सोने की अंगूठी

यह भी पढ़े : UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 13 PCS के बाद 35 IPS अफसरों के तबादले, कई कमिश्नरेट और वाहिनियों के बदले कमांडर

यह भी पढ़े : सीएम योगी की अधिवक्ताओं को बड़ी सौगात, पांच लाख तक कैशलेस इलाज

यह भी पढ़े : लोहिया ट्रस्ट की कमान अब अखिलेश के हाथ, शिवपाल की भूमिका बदली

यह भी पढ़े : लोक सेवक की जवाबदेही जरूरी, लोकायुक्त व्यवस्था पर अंकुश का काम करती है: योगी

यह भी पढ़े : BRICS SUMMIT 2026:भारत-चीन रिश्तों को नई दिशा, साझेदारी पर शी का जोर