होम उप्र न्यूज़ एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: फर्जी फास्टैग से करोड़ों के राजस्व को चूना...

एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: फर्जी फास्टैग से करोड़ों के राजस्व को चूना लगाने वाला गिरोह बेनकाब, एक गिरफ्तार

0
11

ओवरलोड ट्रकों पर फर्जी नंबर प्लेट का फास्टैग लगाकर ऑनलाइन चालान और मार्ग कर (टोल टैक्स) से बचने का खेल उजागर, एसटीएफ ने आरोपी चालक को दबोचा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के राष्ट्रीय राजमार्गों पर स्थित विभिन्न टोल प्लाजा से आवागमन के दौरान फर्जी वाहन नंबर का प्रयोग कर कूट रचित फास्टैग के जरिए करोड़ों रुपये के राजस्व की क्षति पहुंचाने और ऑनलाइन चालान से बचने वाले गिरोह पर एसटीएफ (विशेष कार्य बल) ने बड़ी कार्रवाई की है। एसटीएफ ने इस गिरोह के एक सक्रिय सदस्य को लखनऊ के मड़ियांव क्षेत्र से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

यह कार्रवाई सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी लखनऊ (दक्षिणी) द्वारा सरोजनी नगर थाने में दर्ज मुकदमा (धारा 318(4), 336(3), 338, 340(2) भारतीय न्याय संहिता) के तहत की गई। इस मामले की जांच अपर पुलिस अधीक्षक (एसटीएफ) सत्यसेन के पर्यवेक्षण में निरीक्षक प्रमोद कुमार वर्मा द्वारा की जा रही थी।

ऐसे किया जाता था फर्जी फास्टैग का खेल

जांच के दौरान सामने आया कि मूल वाहन (संख्या UP 32 ZN 8925) के पंजीकृत स्वामी रियाज और उसके सगे भाई सिराज द्वारा वर्ष 2024 से ही कूट रचित दस्तावेजों के आधार पर फर्जी वाहन नंबर (MA 34 S 9455) का इस्तेमाल किया जा रहा था। सिराज ने खैराबाद टोल प्लाजा (सीतापुर) के पास मौजूद बैंक के एजेंट को फर्जी चालक लाइसेंस, मोबाइल नंबर और कूट रचित पंजीयन प्रमाण पत्र (आरसी) उपलब्ध कराकर फर्जी नंबर पर बैंक का फास्टैग जारी करवा लिया था।

चालक मुनीश गिरफ्तार, पूछताछ में खोले राज

एसटीएफ की टीम ने खुफिया जानकारी के आधार पर 20 सितंबर 2026 की रात इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे (थाना मड़ियांव) से वाहन चालक मुनीश (निवासी वाकरगंज, लखीमपुर/सीतापुर) को गिरफ्तार किया।पूछताछ के दौरान मुनीश ने बताया कि वह 1500 रुपये प्रति चक्कर के हिसाब से सिराज की गाड़ी चलाता था। उसने बताया कि गाड़ी मालिकों (सिराज और रियाज) के निर्देश पर वह फर्जी फास्टैग को गाड़ी के सामने वाले कांच पर चिपकाने के बजाय अपने पास छिपाकर रखता था। ओवरलोड खनन सामग्री ले जाते समय टोल प्लाजा से गुजरते वक्त वह फास्टैग को हाथ से दिखाकर जांच करवा लेता था।

इससे टोल पर्ची पर फर्जी नंबर दर्ज हो जाता था और यदि कोई ऑनलाइन चालान होता भी, तो वह फर्जी नंबर की गाड़ी पर दर्ज होता था। इस चालाकी से असली गाड़ी मालिक भारी-भरकम जुर्माने और टोल टैक्स से बच जाते थे। एसटीएफ ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब गिरोह में शामिल अन्य मुख्य आरोपियों और फर्जी फास्टैग जारी करने वाले एजेंटों की तलाश में जुटी हुई है।

यह भी पढ़े : तमिलनाडु में नवजात बच्चों को मिलेगी एक ग्राम सोने की अंगूठी

यह भी पढ़े : UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 13 PCS के बाद 35 IPS अफसरों के तबादले, कई कमिश्नरेट और वाहिनियों के बदले कमांडर

यह भी पढ़े : सीएम योगी की अधिवक्ताओं को बड़ी सौगात, पांच लाख तक कैशलेस इलाज

यह भी पढ़े : लोहिया ट्रस्ट की कमान अब अखिलेश के हाथ, शिवपाल की भूमिका बदली

यह भी पढ़े : लोक सेवक की जवाबदेही जरूरी, लोकायुक्त व्यवस्था पर अंकुश का काम करती है: योगी

यह भी पढ़े : BRICS SUMMIT 2026:भारत-चीन रिश्तों को नई दिशा, साझेदारी पर शी का जोर