होम उप्र न्यूज़ यूपी में 10 वरिष्ठ आईएएस अफसरों का तबादला

यूपी में 10 वरिष्ठ आईएएस अफसरों का तबादला

0
34

शासन स्तर पर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, आशीष गोयल को श्रम एवं सेवायोजन और अमित कुमार घोष को उच्च शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने रविवार को शासन स्तर पर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 10 वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया है। इस फेरबदल में ऊर्जा, चिकित्सा स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा, उच्च शिक्षा, पर्यटन, परिवहन, वन एवं पर्यावरण, खाद्य एवं रसद, कृषि और पंचायती राज जैसे महत्वपूर्ण विभागों में बदलाव किए गए हैं।

फेरबदल में अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा अमित कुमार घोष को इन दोनों विभागों से हटाकर उच्च शिक्षा विभाग भेजा गया है। वहीं अपर मुख्य सचिव ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा तथा यूपी पावर कॉरपोरेशन समेत कई ऊर्जा संस्थाओं की जिम्मेदारी संभाल रहे डॉ. आशीष कुमार गोयल को श्रम एवं सेवायोजन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

अमित कुमार घोष को उच्च शिक्षा विभाग

अमित कुमार घोष अब तक अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और चिकित्सा शिक्षा की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। सरकार ने उन्हें इन विभागों से हटाकर उच्च शिक्षा विभाग का दायित्व सौंपा है। वह इसी वर्ष दिसंबर में सेवानिवृत्त होने वाले हैं।मेडिकल कॉलेजों से जुड़े मामलों के बीच उनके विभाग में यह बदलाव महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हालांकि, तबादले के आधिकारिक आदेश में बदलाव के कारणों का उल्लेख नहीं किया गया है।

आशीष गोयल को श्रम एवं सेवायोजन

डॉ. आशीष कुमार गोयल को ऊर्जा विभाग की जिम्मेदारियों से मुक्त कर श्रम एवं सेवायोजन विभाग का अपर मुख्य सचिव बनाया गया है। वह अब तक अपर मुख्य सचिव ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा के साथ उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड, उत्तर प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन लिमिटेड, उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड और यूपीएसएलडीसी लिमिटेड के अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।इसके अलावा वह नई दिल्ली में अपर स्थानिक आयुक्त की जिम्मेदारी भी देख रहे थे। ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति से जुड़े मुद्दों के बीच ऊर्जा विभाग में यह बदलाव हुआ है।

अमृत अभिजात को परिवहन का अतिरिक्त प्रभार

अमृत अभिजात के दायित्व में भी विस्तार किया गया है। उन्हें अपर मुख्य सचिव पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मार्थ कार्य के साथ अपर मुख्य सचिव परिवहन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।अब तक परिवहन विभाग की जिम्मेदारी अर्चना अग्रवाल के पास थी। अर्चना अग्रवाल इसी माह सेवानिवृत्त हो रही हैं।

वी हेकाली झिमोमी को स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा

वी हेकाली झिमोमी को प्रमुख सचिव वन एवं पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन के पद से हटाकर प्रमुख सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा बनाया गया है।वहीं महेंद्र प्रसाद अग्रवाल को प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा के पद से हटाकर प्रमुख सचिव वन एवं पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन की जिम्मेदारी दी गई है।

खाद्य एवं रसद विभाग में भी बदलाव

प्रमुख सचिव पंचायती राज अनिल कुमार को अब प्रमुख सचिव खाद्य एवं रसद, उपभोक्ता मामले तथा आयुक्त खाद्य एवं रसद की जिम्मेदारी दी गई है।उनकी जगह पंचायती राज विभाग की जिम्मेदारी रविंद्र को सौंपी गई है। रविंद्र अब तक प्रमुख सचिव कृषि, कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं निर्यात प्रोत्साहन तथा निदेशक उत्तर प्रदेश राज्य कृषि मंडी परिषद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

एमकेएस सुंदरम को कृषि विभाग

डॉ. एमकेएस सुंदरम को प्रमुख सचिव श्रम एवं सेवायोजन तथा प्रमुख सचिव प्राविधिक शिक्षा के पद से हटाकर कृषि विभाग से जुड़े कई महत्वपूर्ण दायित्व दिए गए हैं।उन्हें प्रमुख सचिव कृषि, कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं निर्यात प्रोत्साहन बनाया गया है।

अमित गुप्ता को प्राविधिक शिक्षा का अतिरिक्त प्रभार

अमित गुप्ता को प्रमुख सचिव स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन के साथ प्रमुख सचिव प्राविधिक शिक्षा का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।इस बदलाव के साथ प्राविधिक शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी में भी परिवर्तन किया गया है।

रणवीर प्रसाद को ऊर्जा विभाग की कमान

ऊर्जा विभाग में भी बड़ा बदलाव किया गया है। रणवीर प्रसाद को प्रमुख सचिव खाद्य एवं रसद, उपभोक्ता मामले तथा आयुक्त खाद्य एवं रसद के पद से हटाकर प्रमुख सचिव ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा बनाया गया है।

इसके साथ उन्हें उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड, उत्तर प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन लिमिटेड, उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड और यूपीएसएलडीसी लिमिटेड के अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी दी गई है।

इस फेरबदल के बाद ऊर्जा विभाग की जिम्मेदारी अब रणवीर प्रसाद के पास होगी, जबकि डॉ. आशीष कुमार गोयल को श्रम एवं सेवायोजन विभाग भेजा गया है।सरकार के इस व्यापक प्रशासनिक फेरबदल से कई महत्वपूर्ण विभागों के शीर्ष स्तर पर जिम्मेदारियां बदल गई हैं। अब नए अधिकारियों के कार्यभार संभालने के बाद संबंधित विभागों में प्रशासनिक स्तर पर आगे के बदलाव और प्राथमिकताओं पर नजर रहेगी।

यह भी पढ़े : तमिलनाडु में नवजात बच्चों को मिलेगी एक ग्राम सोने की अंगूठी

यह भी पढ़े : UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 13 PCS के बाद 35 IPS अफसरों के तबादले, कई कमिश्नरेट और वाहिनियों के बदले कमांडर

यह भी पढ़े : सीएम योगी की अधिवक्ताओं को बड़ी सौगात, पांच लाख तक कैशलेस इलाज

यह भी पढ़े : लोहिया ट्रस्ट की कमान अब अखिलेश के हाथ, शिवपाल की भूमिका बदली

यह भी पढ़े : लोक सेवक की जवाबदेही जरूरी, लोकायुक्त व्यवस्था पर अंकुश का काम करती है: योगी

यह भी पढ़े : BRICS SUMMIT 2026:भारत-चीन रिश्तों को नई दिशा, साझेदारी पर शी का जोर