होम उप्र न्यूज़ UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 13 PCS के बाद 35 IPS अफसरों...

UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 13 PCS के बाद 35 IPS अफसरों के तबादले, कई कमिश्नरेट और वाहिनियों के बदले कमांडर

0
37

लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से शनिवार शाम को बड़ा फेरबदल किया। 13 पीसीएस (PCS) अधिकारियों के स्थानांतरण के महज कुछ ही घंटों बाद गृह विभाग ने 35 आईपीएस (IPS) अधिकारियों की नई तैनाती की सूची जारी कर दी। इस फेरबदल के तहत राज्य की प्रमुख पुलिस कमिश्नरेट—लखनऊ, कानपुर, आगरा, गौतमबुद्धनगर (नोएडा) और प्रयागराज में तैनात अधिकारियों की जिम्मेदारियों में व्यापक फेरबदल किया गया है।

प्रमुख अफसरों की नई तैनातियां और जिम्मेदारियां

  • चारू निगम: यूपी 112 की पुलिस अधीक्षक (SP) चारू निगम को सेना नायक, 47वीं वाहिनी पीएसी, गाजियाबाद के पद पर नई तैनाती दी गई है।
  • श्रवण कुमार सिंह: कानपुर नगर पुलिस कमिश्नरेट से पुलिस उपायुक्त (DCP) श्रवण कुमार सिंह को गौतमबुद्धनगर (नोएडा) पुलिस कमिश्नरेट में डीसीपी की कमान सौंपी गई है।
  • प्रमोद कुमार: वाराणसी कमिश्नरेट से डीसीपी प्रमोद कुमार को अब पुलिस अधीक्षक, साइबर मुख्यालय, लखनऊ बनाया गया है।
  • रविशंकर निम: गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट में तैनात डीसीपी रविशंकर निम को सेना नायक, 2वीं वाहिनी एसएसएफ (SSF), गोरखपुर के पद पर भेजा गया है।
  • अतुल शर्मा (द्वितीय): आगरा कमिश्नरेट से डीसीपी अतुल शर्मा (द्वितीय) को पुलिस अधीक्षक, अभिसूचना मुख्यालय (Intelligence HQ), लखनऊ की जिम्मेदारी मिली है।
  • सोनम कुमार: आगरा कमिश्नरेट के डीसीपी सोनम कुमार को प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट में डीसीपी के पद पर स्थानांतरित किया गया है।
  • रविन्द्र कुमार: कानपुर नगर कमिश्नरेट से डीसीपी रविन्द्र कुमार को आगरा पुलिस कमिश्नरेट में डीसीपी नियुक्त किया गया है।
  • नीरज कुमार पाण्डेय: प्रयागराज कमिश्नरेट के डीसीपी नीरज कुमार पाण्डेय को पुलिस अधीक्षक, पुलिस मुख्यालय, प्रयागराज की कमान दी गई है।
  • ममता रानी चौधरी: लखनऊ कमिश्नरेट की डीसीपी ममता रानी चौधरी को पुलिस अधीक्षक, सीआईडी (CID), लखनऊ के पद पर तैनात किया गया है।

कमिश्नरेट और पीएसी में फेरबदल का असर

शनिवार को जारी हुई इस नई सूची से साफ है कि सरकार का मुख्य ध्यान राज्य के प्रमुख महानगरों में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के साथ-साथ पुलिस मुख्यालयों, साइबर सेल, सीआईडी और विशेष सुरक्षा बलों (SSF/PAC) के कामकाज में गति लाना है। तबादला सूची जारी होते ही सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दे दिए गए हैं।

उत्तर प्रदेश में 13 पीसीएस अफसरों का स्थानांतरण

उत्तर प्रदेश शासन ने शनिवार को 13 पीसीएस अफसरों का स्थानांतरण किया है। इसके तहत अपर जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी, नगर निगम और विभिन्न विभागों में तैनात अधिकारियों को नवीन तैनाती देते हुए शीघ्र कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गये हैं।

पवन कुमार को प्रधान प्रबंधक उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ से हटाकर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), कुशीनगर और दिनेश को अपर जिलाधिकारी (नगर), अयोध्या बनाया गया है। इससे पहले वह मऊ जिले में मुख्य राजस्व अधिकारी का पदभार संभाल रहे थे। वहीं मथुरा नगर निगम के अपर नगर आयुक्त सौरभ सिंह को अपर जिलाधिकारी (नगर), कानपुर नगर की जिम्मेदारी दी गई है।

कानपुर नगर के अपर जिलाधिकारी (नगर) आलोक कुमार गुप्ता को अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) कासगंज बनाया गया है। चित्रकूट के अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) अरुण कुमार को संयुक्त निदेशक (प्रशासन), मत्स्य निदेशालय भेजा गया है। मथुरा की उप जिलाधिकारी कंचन को अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) चित्रकूट एवं उपसंचालक चकबंदी की जिम्मेदारी मिली है।

सूरज कुमार यादव को विशेष कार्याधिकारी राजस्व परिषद लखनऊ से अपर नगर आयुक्त, सहारनपुर और जितेंद्र कटियार को उपजिलाधिकारी प्रतापगढ़ से उपनिदेशक (प्रशासन), आयुर्वेद निदेशालय बनाया गया है। वंदिता श्रीवास्तव को सचिव बरेली विकास प्रधिकरण बरेली से उपनिदेशक (प्रशासन) उच्च शिक्षा निदेशालय प्रयागराज, हिमांशु कुमार गुप्ता को प्रधान प्रबंधक उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ से बरेली विकास प्राधिकरण सचिव की जिम्मेदारी मिली है।

इसी तरह उप जिलाधिकारी निधि डोडवाल को बरेली से प्रधान प्रबंधक, यूपी सहकारी चीनी मिल संघ बनाया गया है। शाहजहांपुर नगर निगम में तैनात अपर नगर आयुक्त अजय कुमार त्रिपाठी को मुख्य राजस्व अधिकारी मऊ और भदोही के उपजिलाधिकारी भान सिंह को अपर नगर आयुक्त, नगर निगम शाहजहांपुर की जिम्मेदारी दी गई है।

यह भी पढ़े : सीएम योगी की अधिवक्ताओं को बड़ी सौगात, पांच लाख तक कैशलेस इलाज

यह भी पढ़े : लोहिया ट्रस्ट की कमान अब अखिलेश के हाथ, शिवपाल की भूमिका बदली

यह भी पढ़े : लोक सेवक की जवाबदेही जरूरी, लोकायुक्त व्यवस्था पर अंकुश का काम करती है: योगी

यह भी पढ़े : BRICS SUMMIT 2026:भारत-चीन रिश्तों को नई दिशा, साझेदारी पर शी का जोर

यह भी पढ़े : तमिलनाडु के अधिकारों की रक्षा और भ्रष्टाचार मुक्त शासन का संकल्प: सीएम विजय

यह भी पढ़े : स्वतंत्रता दिवस पर Gen Z को पीएम मोदी की बड़ी सौगात, फ्री ऑनलाइन कोचिंग और AI ट्रेनिंग का ऐलान