होम उप्र न्यूज़ लायंस क्लब प्रयागराज कुंभ सिटी का इंस्टॉलेशन एवं चार्टर समारोह संपन्न

लायंस क्लब प्रयागराज कुंभ सिटी का इंस्टॉलेशन एवं चार्टर समारोह संपन्न

0
24

शशि अध्यक्ष, सचिव ममता ने संभाली कमान

प्रयागराज। लायंस क्लब प्रयागराज कुंभ सिटी का चतुर्थ इंस्टॉलेशन एवं चार्टर सेरेमनी समारोह बड़े ही हर्षोल्लास के साथ सिविल लाइन स्थित होटल में सम्पन्न हुआ । कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ उदघाटन लायन नितिन यशार्थ द्वारा किया गया। सभा की अध्यक्षता लायन आशीष केसरवानी, शशि केसरवानी द्वारा की गयी । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मंडलाअध्यक्ष उदय चंदानी ने उद्बोधन में नवनिर्वाचित पदाधिकारीय को बधाई एवं शुभकामना दी । नई टीम में अध्यक्ष शशि केसरवानी, सचिव ममता चौरसिया, कोषाध्यक्ष अनूप सिंह को दीक्षा निवर्तमान मंडलाध्यक्ष अर्पण धर दुबे ने दी एवं नयें पदाधिकारियों को अधिष्ठापित उपमंडलाध्यक्ष प्रथम लायन उमेश चन्द्र कक्कड़ ने किया।

क्लब द्वारा समाज सेवी एवं उद्योगपति आशीष केसरवानी को विशिष्ट सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया । सभा में इंस्टॉलेशन चेयर पर्सन बृजेंद्र बाजपेई लायन विपिन गुप्ता लायन अरुण अग्रवाल लायन संतोष लायन अजय लायन प्रियंका लायन सुनील लायन अनिल लायन अनूप लायन वंदना सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे । मीडिया चेयरपर्सन लालू मित्तल ने बताया करक्तदान पखवारा पूरे डिस्ट्रिक्ट में मनाया जा रहा है, जिसमें अब तक 95 यूनिट, रक्त दान किया गया।

समारोह का संचालन ममता चौरसिया एवं सुनीता चौधरी ने किया तथा डॉ बृजेंद्र चौधरी द्वारा सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया। अंत में सभी सदस्यों ने ” वी सर्व” के संकल्प को दोहराया ।

यह भी पढ़े : सीएम योगी की अधिवक्ताओं को बड़ी सौगात, पांच लाख तक कैशलेस इलाज

यह भी पढ़े : लोहिया ट्रस्ट की कमान अब अखिलेश के हाथ, शिवपाल की भूमिका बदली

यह भी पढ़े : लोक सेवक की जवाबदेही जरूरी, लोकायुक्त व्यवस्था पर अंकुश का काम करती है: योगी

यह भी पढ़े : BRICS SUMMIT 2026:भारत-चीन रिश्तों को नई दिशा, साझेदारी पर शी का जोर

यह भी पढ़े : तमिलनाडु के अधिकारों की रक्षा और भ्रष्टाचार मुक्त शासन का संकल्प: सीएम विजय

यह भी पढ़े : स्वतंत्रता दिवस पर Gen Z को पीएम मोदी की बड़ी सौगात, फ्री ऑनलाइन कोचिंग और AI ट्रेनिंग का ऐलान