होम उप्र न्यूज़ प्रेमिका से कहासुनी के बाद युवक ने उठाया खौफनाक कदम, वीडियो कॉल...

प्रेमिका से कहासुनी के बाद युवक ने उठाया खौफनाक कदम, वीडियो कॉल के दौरान खुद को मारी गोली

0
37

लखनऊ। बिजनौर थाना क्षेत्र के जालिमखेड़ा गांव के जंगल में शुक्रवार दोपहर उस समय सनसनी फैल गई, जब करीब 25 वर्षीय युवक लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। उसके सिर में गोली लगी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक का अपनी प्रेमिका से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद उसने वीडियो कॉल के दौरान कथित तौर पर खुद को गोली मार ली।

प्रेमिका से कहासुनी के बाद जंगल पहुंचा युवक

पुलिस के मुताबिक, 18 सितंबर को दोपहर करीब 1:30 बजे ग्राम प्रधान माती शिव सागर यादव ने जालिमखेड़ा के जंगल में एक व्यक्ति के घायल अवस्था में पड़े होने की सूचना दी। सूचना मिलते ही बिजनौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

घायल की पहचान करन यादव पुत्र स्वर्गीय राम किशोर, निवासी ग्राम रायसिंह खेड़ा, थाना बिजनौर, कमिश्नरेट लखनऊ के रूप में हुई। उसकी उम्र करीब 25 वर्ष थी।

वीडियो कॉल के दौरान गोली मारने की बात

पुलिस की अब तक की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि करन यादव की अपनी प्रेमिका से किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। पुलिस के अनुसार, विवाद के बाद वह मानसिक रूप से परेशान हुआ और वीडियो कॉल के दौरान देसी पिस्टल से अपने सिर में गोली मार ली।

हालांकि, पुलिस ने इस घटनाक्रम की पुष्टि के लिए साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। घटना के पीछे की वास्तविक वजह और विवाद की परिस्थितियों की जांच की जा रही है।

मौके पर मिला पिस्टल और कई सामान

पुलिस को घटनास्थल से एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन, कोल्ड ड्रिंक की खुली बोतल, पानी की खुली बोतल, एक डिस्पोजल गिलास, दवा की दो छोटी खुली शीशियां और एक पिस्टल मिली।

घटनास्थल से मिले सामान और मोबाइल फोन समेत अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है। पुलिस ने साक्ष्य संकलन के लिए फील्ड यूनिट को भी मौके पर बुलाया।

अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

पुलिस ने गंभीर रूप से घायल करन को एंबुलेंस की मदद से लोकबंधु अस्पताल, कृष्णानगर भेजा। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी उसके परिजनों को दी गई, जिसके बाद परिवार के लोग अस्पताल पहुंच गए।

मृतक के शव के पोस्टमार्टम की कार्रवाई चल रही है। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े : सीएम योगी की अधिवक्ताओं को बड़ी सौगात, पांच लाख तक कैशलेस इलाज

यह भी पढ़े : लोहिया ट्रस्ट की कमान अब अखिलेश के हाथ, शिवपाल की भूमिका बदली

यह भी पढ़े : लोक सेवक की जवाबदेही जरूरी, लोकायुक्त व्यवस्था पर अंकुश का काम करती है: योगी

यह भी पढ़े : BRICS SUMMIT 2026:भारत-चीन रिश्तों को नई दिशा, साझेदारी पर शी का जोर

यह भी पढ़े : तमिलनाडु के अधिकारों की रक्षा और भ्रष्टाचार मुक्त शासन का संकल्प: सीएम विजय

यह भी पढ़े : स्वतंत्रता दिवस पर Gen Z को पीएम मोदी की बड़ी सौगात, फ्री ऑनलाइन कोचिंग और AI ट्रेनिंग का ऐलान