होम उप्र न्यूज़ लायंस क्लब प्रयागराज श्रेष्ठ का छठा अधिष्ठापन समारोह संपन्न

लायंस क्लब प्रयागराज श्रेष्ठ का छठा अधिष्ठापन समारोह संपन्न

0
34

कमलेश जायसवाल ने अध्यक्ष, संजय ने सचिव और मनोज ने कोषाध्यक्ष का संभाला पदभार

प्रयागराज। लायंस क्लब प्रयागराज श्रेष्ठ का छठा अधिष्ठापन समारोह 17 सितंबर 2026 को लूकरगंज स्थित अंबर होटल में भव्य एवं गरिमापूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह में नए पदाधिकारियों ने पदभार ग्रहण किया। कमलेश जायसवाल ने अध्यक्ष, संजय ने सचिव और मनोज ने कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाली।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लायंस क्लब इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 321ई के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर उदय चंदानी रहे। समारोह में कुँवर बी.एम. सिंह ने इनॉगरल ऑफिसर, उमेश कक्कड़ ने इंडक्शन ऑफिसर तथा रागिनी पांडेय ने इंस्टॉलिंग ऑफिसर की भूमिका निभाई।

इस अवसर पर नितिन यशर्था, अरपंधर दुबे एवं चैतन्य पांडेय की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन हिमांशु गुप्ता एवं लायन रीना जायसवाल ने किया। समारोह में क्लब के सदस्यों के साथ बड़ी संख्या में गणमान्य अतिथि भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में विशाल जी, शालू पाहवा, सतीश टंडन, राजेश बाला, बृजेंद्र बाजपेयी, लालू मित्तल, अजय अवस्थी, जगोहन अग्रवाल, श्वेता चंदानी, वंदना दुबे, रेखा जायसवाल, अर्चना, ट्विंकल, मनोज, सोनल, सपना, पदम, अंकिता, सविता नंदन, विकास, राकेश, अनीता, सुनीता, प्रकाश खेड़ा, एकता, सुनीता राज सहित अनेक लायंस सदस्य एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

समारोह के दौरान क्लब की सेवा गतिविधियों और सामाजिक दायित्वों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया। नए पदाधिकारियों ने क्लब के सेवा कार्यों को नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई।

मीडिया चेयरपर्सन लालू मित्तल ने बताया कि अधिष्ठापन समारोह सेवा, समर्पण और नई ऊर्जा के संदेश के साथ संपन्न हुआ। उन्होंने कहा कि क्लब समाजसेवा के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभाते हुए जरूरतमंदों की सहायता के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा।

यह भी पढ़े : सीएम योगी की अधिवक्ताओं को बड़ी सौगात, पांच लाख तक कैशलेस इलाज

यह भी पढ़े : लोहिया ट्रस्ट की कमान अब अखिलेश के हाथ, शिवपाल की भूमिका बदली

यह भी पढ़े : लोक सेवक की जवाबदेही जरूरी, लोकायुक्त व्यवस्था पर अंकुश का काम करती है: योगी

यह भी पढ़े : BRICS SUMMIT 2026:भारत-चीन रिश्तों को नई दिशा, साझेदारी पर शी का जोर

यह भी पढ़े : तमिलनाडु के अधिकारों की रक्षा और भ्रष्टाचार मुक्त शासन का संकल्प: सीएम विजय

यह भी पढ़े : स्वतंत्रता दिवस पर Gen Z को पीएम मोदी की बड़ी सौगात, फ्री ऑनलाइन कोचिंग और AI ट्रेनिंग का ऐलान