होम देश प्रदेश झारखंड और ओडिशा के 7 ठिकानों पर ईडी का छापा, कोऑपरेटिव बैंक...

झारखंड और ओडिशा के 7 ठिकानों पर ईडी का छापा, कोऑपरेटिव बैंक घोटाले मामले में कार्रवाई

0
17

रांची । झारखंड स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक में कथित घोटाले की जांच अब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) तक पहुंच गई है। ईडी ने शुक्रवार को झारखंड और ओडिशा में एक साथ 7 ठिकानों पर छापेमारी की है। रांची की ईडी टीम ने पीएमएलए की धारा 17 के तहत तलाशी और जब्ती की कार्रवाई शुरू की है।

4.14 करोड़ के फर्जीवाड़े से जुड़ा मामला

ये कार्रवाई झारखंड स्टेट कोऑपरेटिव बैंक (जेएससीबी) की सरायकेला शाखा के साथ बड़े पैमाने पर हुई धोखाधड़ी की चल रही जांच से जुड़ी है। मामले में कारोबारी संजय कुमार डालमिया का नाम सामने आया है। यह धोखाधड़ी व्यवसायी संजय कुमार डालमिया ने जेएससीबी के तत्कालीन अधिकारियों की मिलीभगत से की थी। मामला कथित 4.14 करोड़ के फर्जीवाड़े से जुड़ा हैं।

दस्तावेजों और संपत्तियों की पड़ताल

आरोप है कि बैंक के तत्कालीन अधिकारियों के साथ कथित मिलीभगत कर झारखंड स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक को आर्थिक नुकसान पहुंचाया गया। अब ईडी इस पूरे मामले में पैसों के लेन-देन और कथित घोटाले से जुड़े दस्तावेजों और संपत्तियों की पड़ताल कर रही है। ईडी ने पैसों के लेन-देन, बैंक रिकॉर्ड, दस्तावेज और संपत्तियां को खंगालना शुरू कर दिया है। जांच एजेंसी की रडार पर तत्कालीन बैंक अधिकारियों की भूमिका है।

यह भी पढ़े : सीएम योगी की अधिवक्ताओं को बड़ी सौगात, पांच लाख तक कैशलेस इलाज

यह भी पढ़े : लोहिया ट्रस्ट की कमान अब अखिलेश के हाथ, शिवपाल की भूमिका बदली

यह भी पढ़े : लोक सेवक की जवाबदेही जरूरी, लोकायुक्त व्यवस्था पर अंकुश का काम करती है: योगी

यह भी पढ़े : BRICS SUMMIT 2026:भारत-चीन रिश्तों को नई दिशा, साझेदारी पर शी का जोर

यह भी पढ़े : तमिलनाडु के अधिकारों की रक्षा और भ्रष्टाचार मुक्त शासन का संकल्प: सीएम विजय

यह भी पढ़े : स्वतंत्रता दिवस पर Gen Z को पीएम मोदी की बड़ी सौगात, फ्री ऑनलाइन कोचिंग और AI ट्रेनिंग का ऐलान