होम उप्र न्यूज़ कार की टक्कर से बाइक सवार पीआरडी जवान समेत दो लोगों की...

कार की टक्कर से बाइक सवार पीआरडी जवान समेत दो लोगों की मौत

0
24

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश में हमीरपुर जिले के राठ कोतवाली क्षेत्र स्थित सैदपुर गांव के पास साेमवार की रात तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार पीआरडी जवान समेत दो लोगों को टक्कर मार दी। घायलाें काे अस्पताल पहुंचाया गया। मंगलवार को मेडिकल काॅलेज में इलाज के दाैरान दाेनाें की मौत हो गई है। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर फरार कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

कोतवाल अनूप सिंह ने मंगलवार को बताया कि परिजनाें से जानकारी मिली कि, राठ कोतवाली क्षेत्र के नौहाई गांव निवासी धर्मेन्द्र अहिरवार (35) मोटरसाइकिल से साेमवार की शाम राठ कस्बे में घरेलू काम से आया था। रात में वह अपने गांव लौट रहा था। रास्ते में कस्बे के नहर बाईपास के पास गांव का डालचन्द्र अहिरवार (55) मिला। इसके बाद दाेनाें मोटरसाइकिल वापस लाैट रहे थे, तभी सैदपुर गांव के निकट महोबा जिले के पनवाड़ी से आ रही तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल में सीधे टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक उछलकर सड़क पर गिरे और गंभीर रुप से घायल हाेने पर तड़पने लगे। सूचना पाते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और एम्बुलेंस की मदद से घायलों को राठ कस्बे के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डाँक्टरों ने हालत नाजुक देख दोनों को उरई मेडिकल काॅलेज के लिए रेफर कर दिया। मंगलवार सुबह मेडिकल काॅलेज में दोनों की मौत भी हो गई है। डालचन्द्र पीआरडी जवान था, जो राठ कस्बे की गल्ला मंडी में ड्यूटी करने के बाद अपने गांव लौट रहा था।

कोतवाल ने बताया कि कार की टक्कर में बाइक सवार पीआरडी जवान डालचन्द्र व धर्मेन्द्र की आज उरई मेडिकल काॅलेज में मौत हो गई है। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हाे गया था। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़े : सीएम योगी की अधिवक्ताओं को बड़ी सौगात, पांच लाख तक कैशलेस इलाज

यह भी पढ़े : लोहिया ट्रस्ट की कमान अब अखिलेश के हाथ, शिवपाल की भूमिका बदली

यह भी पढ़े : लोक सेवक की जवाबदेही जरूरी, लोकायुक्त व्यवस्था पर अंकुश का काम करती है: योगी

यह भी पढ़े : BRICS SUMMIT 2026:भारत-चीन रिश्तों को नई दिशा, साझेदारी पर शी का जोर

यह भी पढ़े : तमिलनाडु के अधिकारों की रक्षा और भ्रष्टाचार मुक्त शासन का संकल्प: सीएम विजय

यह भी पढ़े : स्वतंत्रता दिवस पर Gen Z को पीएम मोदी की बड़ी सौगात, फ्री ऑनलाइन कोचिंग और AI ट्रेनिंग का ऐलान