होम उप्र न्यूज़ बलिया में एक व्यक्ति की पीट-पीटकर कर हत्या

बलिया में एक व्यक्ति की पीट-पीटकर कर हत्या

0
124

पूजा सामग्री लेकर घर लौट रहा था युवक, रास्ते में बाइक रोककर किया हमला, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में सोमवार रात एक युवक पर लाठियों से किए गए हमले में उसकी मौत हो गई। घटना उभांव थाना क्षेत्र में संकट मोचन मथिया मोड़ के पास हुई। बताया जा रहा है कि युवक मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था, तभी कुछ लोगों ने रास्ते में उसकी बाइक रोक ली और उस पर लाठियों से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने के बाद युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान उभांव थाना क्षेत्र के करणी गांव निवासी उमेश चौरसिया (35) के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, उमेश सोमवार देर शाम मालीपुर से पूजा सामग्री लेकर मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहे थे। करीब 7:45 बजे वह कैथी (मठिया) इलाके में पहुंचे। इसी दौरान कुछ युवकों ने उनकी मोटरसाइकिल रोक ली और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।

सिर पर लाठी से किया गया वार

पुलिस के अनुसार, हमले में उमेश के सिर पर लाठी से गंभीर चोट आई। हमलावरों की संख्या चार से छह के बीच बताई जा रही है। उमेश के साथ मोटरसाइकिल पर मौजूद एक अन्य व्यक्ति को भी घटना में मामूली चोटें आई हैं।

हमले के बाद आसपास के लोगों ने गंभीर रूप से घायल उमेश को सीयर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

विवाद के बाद हमले की बात सामने आई

अपर पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार संकट मोचन मथिया मोड़ के पास उमेश चौरसिया का आसपास के गांव के कुछ युवकों से विवाद हुआ था। इसी दौरान उनके सिर पर लाठी से वार किया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

एएसपी के मुताबिक, मृतक के भतीजे से मिली शुरुआती जानकारी में पड़ोसी गांव के कुछ लोगों के हमले में शामिल होने की बात सामने आई है। हालांकि, घटना के पीछे वास्तविक विवाद क्या था और हमला किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी विस्तृत जांच की जा रही है।

आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें सक्रिय

घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही घटनास्थल और आसपास उपलब्ध साक्ष्यों की जांच कर रही है।पुलिस ने संदिग्ध आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की है। अधिकारियों का कहना है कि हमले में शामिल सभी लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस घटना के कारण और हमले में शामिल लोगों के बारे में अधिक जानकारी जुटाने में लगी है।

यह भी पढ़े : सीएम योगी की अधिवक्ताओं को बड़ी सौगात, पांच लाख तक कैशलेस इलाज

यह भी पढ़े : लोहिया ट्रस्ट की कमान अब अखिलेश के हाथ, शिवपाल की भूमिका बदली

यह भी पढ़े : लोक सेवक की जवाबदेही जरूरी, लोकायुक्त व्यवस्था पर अंकुश का काम करती है: योगी

यह भी पढ़े : BRICS SUMMIT 2026:भारत-चीन रिश्तों को नई दिशा, साझेदारी पर शी का जोर

यह भी पढ़े : तमिलनाडु के अधिकारों की रक्षा और भ्रष्टाचार मुक्त शासन का संकल्प: सीएम विजय

यह भी पढ़े : स्वतंत्रता दिवस पर Gen Z को पीएम मोदी की बड़ी सौगात, फ्री ऑनलाइन कोचिंग और AI ट्रेनिंग का ऐलान

यह भी पढ़े : योगी बोले- यूपी अब ‘उपद्रव प्रदेश’ नहीं, ‘उत्सव प्रदेश’, सुशासन मॉडल के रूप में बना रहा पहचान