होम उप्र न्यूज़ लखनऊ में विधायक निवास से गिरकर पूर्व राज्यमंत्री नानक चंद्र भुर्जी की...

लखनऊ में विधायक निवास से गिरकर पूर्व राज्यमंत्री नानक चंद्र भुर्जी की मौत

0
64

भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री थे नानक चंद्र भुर्जी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में लखनऊ के हजरतगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार को पूर्व राज्यमंत्री नानकदीन भुर्जी विधायक निवास की सातवीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजकर घटना के संबंध में जांच शुरू कर दी है।

हजरतगंज के दारूलशफा नए विधायक निवास के व्यवस्था अधिकारी ने पुलिस को सूचित किया कि विधायक निवास की सातवीं मंजिल से पूर्व राज्यमंत्री और भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री नानक चंद्र भुर्जी गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गये है। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल के इलाज के लिए सिविल अस्पताल लेकर पहुंची, जहां उनकी पहले ही मौत हो चुकी थी।

प्रारंभिक जांच में पाया गया है कि वह काफी दिनों से डिप्रेशन में चल रह थे। आशंका है कि इसी वजह से उन्होंने यह कदम उठाया है। फिलहाल घटना की जानकारी परिवार को देकर पुलिस सभी बिनदुओं जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़े : पेपर लीक पर PM मोदी का बड़ा फैसला अब फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई, दोषियों को मिलेगी जल्द सजा

यह भी पढ़े :फर्जी FASTag से करोड़ों के टोल राजस्व की चोरी का भंडाफोड़

यह भी पढ़े : 150 सीसीटीवी कैमरों की जांच के बाद खुला चोरी का राज, पीजीआई पुलिस ने 20 लाख के जेवरों समेत चार शातिर चोर दबोचे

यह भी पढ़े : UPSSSC ने जारी किया एक्स-रे टेक्नीशियन भर्ती का फाइनल रिजल्ट, 377 अभ्यर्थियों का चयन

यह भी पढ़े : अमरोहा में अनोखी शादी, तीन बहनों ने एक ही युवक से रचाई शादी, वीडियो वायरल होने पर मचा बवाल

यह भी पढ़े : विदेशी नागरिकों को ठगने वाले अंतरराष्ट्रीय फर्जी कॉल सेंटर का तकनीकी नेटवर्क बेनकाब, लखनऊ पुलिस की जांच में बड़े खुलासे