एसएमयूपीन्यूज। मीराबाई चानू ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत को पहला गोल्ड मेडल दिला दिया है। 23वें कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत की उम्मीदों का पूरा भार अपने मजबूत कंधों पर उठाते हुए 31 वर्षीय मीराबाई ने महिलाओं की 48 किलोग्राम स्पर्धा में कुल 190 किलोग्राम वजन उठाकर देश की झोली में पहला स्वर्ण पदक डाल दिया। इस ऐतिहासिक जीत के साथ ही चानू ने राष्ट्रमंडल खेलों में लगातार तीन स्वर्ण पदक जीतने की अपनी शानदार हैट्रिक पूरी की।
स्नैच राउंड में मीराबाई चानू का नया रिकॉर्ड
स्नैच राउंड में मीराबाई ने अपनी दूसरी कोशिश में 82 किग्रा और तीसरी कोशिश में 85 किग्रा वजन उठाकर लगातार दो बार नया रिकॉर्ड कायम किया और गोल्ड मेडल की रेस में सबसे आगे निकल गईं। इसके बाद क्लीन एंड जर्क राउंड में उन्होंने 105 किग्रा वजन चुनने का फैसला किया। हालांकि वे अपनी पहली कोशिश में चूक गईं। यहां कुछ वैसा ही हुआ जैसे स्नैच में हुआ था। लेकिन इसके बाद उन्होंने जबरदस्त वापसी करते हुए 105 किग्रा का भार सफलतापूर्वक उठाया और भारत को यह शानदार स्वर्ण पदक दिला दिया।
ऋषिकांत सिंह ने जीता भारत के लिए सिल्वर मेडल
वहीं, कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के चौथे दिन भारत के लिए बेहतरीन साबित हुआ। पुरुषों के 60 किग्रा वेटलिफ्टिंग में ऋषिकांत सिंह ने पने पहले ही कॉमनवेल्थ गेम्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 264 किग्रा (121 किग्रा स्नैच + 143 किग्रा क्लीन एंड जर्क) वजन उठाया और सिल्वर मेडल जीतकर भारत के लिए दूसरा मेडल जीता।
राजा मुथुपंडी ने जीता भारत के लिए एक और रजत
ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के राजा मुथुपंडी ने पुरुषों के 65kg वेटलिफ्टिंग इवेंट में सिल्वर मेडल जीता। उन्होंने स्नैच में 126kg और क्लीन एंड जर्क में 160kg समेत कुल 286kg वजन उठाया। यह भारत का दिन का तीसरा और वेटलिफ्टिंग में चौथा मेडल रहा।
यह भी पढ़े :फर्जी FASTag से करोड़ों के टोल राजस्व की चोरी का भंडाफोड़
यह भी पढ़े : UPSSSC ने जारी किया एक्स-रे टेक्नीशियन भर्ती का फाइनल रिजल्ट, 377 अभ्यर्थियों का चयन
