होम उप्र न्यूज़ लखनऊ में आधी रात गोलियों की गूंज, कैफे में झगड़े के बाद...

लखनऊ में आधी रात गोलियों की गूंज, कैफे में झगड़े के बाद रतन स्क्वायर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, युवक के पैर में लगी गोली

0
72

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में रविवार और सोमवार की दरमियानी रात उस समय सनसनी फैल गई, जब डायना कैफे में हुए मामूली विवाद ने कुछ ही देर बाद खूनी रूप ले लिया। कैफे में बीच-बचाव करने वाले युवकों को रतन स्क्वायर के पास रोककर उन पर फायरिंग कर दी गई। गोली एक युवक के पैर में लगी, जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घायल को तत्काल केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, पीर जलील, खटिकाना निवासी हर्षित सोनकर अपने दोस्तों के साथ देर रात डायना कैफे गया था। इसी दौरान कैफे मालिक और कुछ युवकों के बीच विवाद हो रहा था। हर्षित ने बीच-बचाव किया, जिससे नाराज आरोपियों ने उसे अंजाम भुगतने की धमकी दी।

कुछ देर बाद हर्षित अपने दोस्तों के साथ स्कूटी से घर लौट रहा था। आरोप है कि रतन स्क्वायर के पास पहले से घात लगाए बैठे सिराज और रिजवान सहित अन्य लोगों ने उन्हें रोक लिया। पहले गाली-गलौज और कहासुनी हुई, फिर अचानक फायरिंग शुरू कर दी गई। इस दौरान हर्षित के साथ मौजूद अनस के बाएं पैर में गोली लग गई।

गोली चलने की आवाज से आसपास के इलाके में दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तुरंत केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत स्थिर है और वह खतरे से बाहर है।

घटना की सूचना मिलते ही कैसरबाग पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने सिराज, रिजवान और अन्य आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं और एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें दबिश दे रही हैं।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। CCTV फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई जारी है।

यह भी पढ़े : पेपर लीक पर PM मोदी का बड़ा फैसला अब फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई, दोषियों को मिलेगी जल्द सजा

यह भी पढ़े :फर्जी FASTag से करोड़ों के टोल राजस्व की चोरी का भंडाफोड़

यह भी पढ़े : 150 सीसीटीवी कैमरों की जांच के बाद खुला चोरी का राज, पीजीआई पुलिस ने 20 लाख के जेवरों समेत चार शातिर चोर दबोचे

यह भी पढ़े : UPSSSC ने जारी किया एक्स-रे टेक्नीशियन भर्ती का फाइनल रिजल्ट, 377 अभ्यर्थियों का चयन

यह भी पढ़े : अमरोहा में अनोखी शादी, तीन बहनों ने एक ही युवक से रचाई शादी, वीडियो वायरल होने पर मचा बवाल

यह भी पढ़े : विदेशी नागरिकों को ठगने वाले अंतरराष्ट्रीय फर्जी कॉल सेंटर का तकनीकी नेटवर्क बेनकाब, लखनऊ पुलिस की जांच में बड़े खुलासे