होमउप्र न्यूज़'जिंदगी इम्तेहान लेती है...' पर झूमते दिखे पंचायत सचिव! VIDEO वायरल होते...

‘जिंदगी इम्तेहान लेती है…’ पर झूमते दिखे पंचायत सचिव! VIDEO वायरल होते ही मचा बवाल

लखनऊ। यूपी की राजधानी के माल ब्लॉक में तैनात बताए जा रहे पंचायत सचिव सदगुरु प्रसाद का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक व्यक्ति, जिसकी पहचान पंचायत सचिव के रूप में की जा रही है, “जिंदगी इम्तेहान लेती है…” गाने पर झूमते और डांस करते नजर आ रहे हैं। वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है और ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई है।

वीडियो में वह कथित रूप से नशे की हालत में दिखाई दे रहे

वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि पंचायत सचिव किसी निजी कार्यक्रम में मौजूद थे। वीडियो में वह कथित रूप से नशे की हालत में दिखाई दे रहे हैं। कुछ लोग उनके सिर पर पानी डालते भी नजर आते हैं, जबकि आसपास मौजूद लोग इसका वीडियो बनाते दिखाई देते हैं। हालांकि, केवल वीडियो के आधार पर किसी व्यक्ति की स्थिति या नशे में होने की स्वतंत्र पुष्टि नहीं की जा सकती।

स्थानीय लोगों ने इसकी निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की

यह वीडियो जिस अधिकारी का बताया बताया जा रहा है वह लंबे समय से माल ब्लॉक में तैनात हैं। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है।अब सभी की नजर इस बात पर है कि प्रशासन वायरल वीडियो की जांच कर क्या कार्रवाई करता है और वीडियो में किए जा रहे दावों की पुष्टि होती है या नहीं।यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। एसएमयूपीन्यूज इस वीडियो की सत्यता अथवा इसमें किए गए दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं करता है। प्रशासनिक जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी।

यह भी पढ़े : पेपर लीक पर PM मोदी का बड़ा फैसला अब फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई, दोषियों को मिलेगी जल्द सजा

यह भी पढ़े :फर्जी FASTag से करोड़ों के टोल राजस्व की चोरी का भंडाफोड़

यह भी पढ़े : 150 सीसीटीवी कैमरों की जांच के बाद खुला चोरी का राज, पीजीआई पुलिस ने 20 लाख के जेवरों समेत चार शातिर चोर दबोचे

यह भी पढ़े : UPSSSC ने जारी किया एक्स-रे टेक्नीशियन भर्ती का फाइनल रिजल्ट, 377 अभ्यर्थियों का चयन

यह भी पढ़े : अमरोहा में अनोखी शादी, तीन बहनों ने एक ही युवक से रचाई शादी, वीडियो वायरल होने पर मचा बवाल

यह भी पढ़े : विदेशी नागरिकों को ठगने वाले अंतरराष्ट्रीय फर्जी कॉल सेंटर का तकनीकी नेटवर्क बेनकाब, लखनऊ पुलिस की जांच में बड़े खुलासे

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments