होमउप्र न्यूज़नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के प्रयास के दो आरोपी पुलिस मुठभेड़...

नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के प्रयास के दो आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

ई-रिक्शा से किया था अपहरण, पुलिस पर फायरिंग के बाद जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी घायल, दो पुलिसकर्मी भी जख्मी

लखनऊ । बांदा पुलिस ने नाबालिग बालिका के अपहरण और दुष्कर्म के प्रयास के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान आरोपियों की ओर से की गई फायरिंग में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए, जबकि जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लगी। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस और वारदात में प्रयुक्त ई-रिक्शा बरामद किया है।

पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में थाना कोतवाली नगर, थाना मरका और एसओजी की संयुक्त टीम आरोपियों की तलाश में जुटी थी। पुलिस के अनुसार, 24 जुलाई की शाम थाना मरका क्षेत्र की एक नाबालिग बालिका घर से नाराज होकर अपने ननिहाल जाने के लिए निकली थी। देर रात बांदा पहुंचने पर वह नरैनी जाने के लिए एक ई-रिक्शा में बैठी। आरोप है कि ई-रिक्शा चालक नरेश ने अपने साथी एजाज के साथ मिलकर उसका अपहरण किया और दुष्कर्म का प्रयास किया। घटना के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए थे।

सूचना मिलते ही पुलिस ने नाबालिग को सकुशल बरामद कर मेडिकल परीक्षण कराया और मामला दर्ज कर जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और ई-रिक्शा के सत्यापन के आधार पर दोनों आरोपियों की पहचान की गई।

रविवार को पुलिस को सूचना मिली कि दोनों आरोपी गंछा रोड पर मौजूद हैं। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उन्हें आत्मसमर्पण करने के लिए कहा, लेकिन आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एजाज के पैर में गोली लगी, जबकि दूसरा आरोपी नरेश भी मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। मुठभेड़ के दौरान कांस्टेबल मोहम्मद यूनुस और कांस्टेबल इन्द्रपाल भी घायल हो गए। सभी घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है और उनकी हालत सामान्य बताई गई है।

पुलिस के अनुसार, घायल आरोपी एजाज पहले भी आपराधिक मामलों में जेल जा चुका है। दोनों आरोपियों के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म के प्रयास, पॉक्सो अधिनियम समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज है। पुलिस मुठभेड़ के संबंध में भी अलग से मामला दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 315 बोर का एक अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूस, तीन खोखा कारतूस तथा वारदात में प्रयुक्त ई-रिक्शा बरामद किया है।

यह भी पढ़े : पेपर लीक पर PM मोदी का बड़ा फैसला अब फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई, दोषियों को मिलेगी जल्द सजा

यह भी पढ़े :फर्जी FASTag से करोड़ों के टोल राजस्व की चोरी का भंडाफोड़

यह भी पढ़े : 150 सीसीटीवी कैमरों की जांच के बाद खुला चोरी का राज, पीजीआई पुलिस ने 20 लाख के जेवरों समेत चार शातिर चोर दबोचे

यह भी पढ़े : UPSSSC ने जारी किया एक्स-रे टेक्नीशियन भर्ती का फाइनल रिजल्ट, 377 अभ्यर्थियों का चयन

यह भी पढ़े : अमरोहा में अनोखी शादी, तीन बहनों ने एक ही युवक से रचाई शादी, वीडियो वायरल होने पर मचा बवाल

यह भी पढ़े : विदेशी नागरिकों को ठगने वाले अंतरराष्ट्रीय फर्जी कॉल सेंटर का तकनीकी नेटवर्क बेनकाब, लखनऊ पुलिस की जांच में बड़े खुलासे

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments