होमउप्र न्यूज़पेपर लीक पर PM मोदी का बड़ा फैसला अब फास्ट ट्रैक कोर्ट...

पेपर लीक पर PM मोदी का बड़ा फैसला अब फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई, दोषियों को मिलेगी जल्द सजा

नई दिल्ली । देश भर में चल रहे छात्र आंदोलनों और बढ़ते विरोध प्रदर्शनों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं के हित में एक बहुत बड़ा फैसला लिया है। पीएम मोदी ने ऐलान किया है कि पेपर लीक के सभी मामलों में दोषियों को जल्द से जल्द और सख्त सजा दिलाने के लिए फास्ट-ट्रैक कोर्ट का गठन किया जाएगा।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर किया बड़ा ऐलान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि देश के युवाओं का हित और उनका भविष्य सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है। सरकार विद्यार्थियों के हितों की सुरक्षा के लिए लगातार फैसले ले रही है। पीएम मोदी ने कहा कि पेपर लीक के मामलों में शामिल लोगों को जल्द से जल्द सख्त सजा दिलाने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाए जाएँगे। इससे मामलों का जल्दी निपटारा होगा और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी।

युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त रूख

पीएम मोदी ने अपने संदेश में साफ कहा कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। सरकार ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त रुख अपनाएगी। उन्होंने आगे कहा कि संबंधित विभागों और अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए जा चुके हैं। सरकार चाहती है कि छात्रों का भरोसा परीक्षा व्यवस्था पर बना रहे।

फास्ट ट्रैक कोर्ट से क्या होगा फायदा?

फास्ट ट्रैक कोर्ट बनने के बाद पेपर लीक के मामलों की सुनवाई सामान्य अदालतों की तुलना में तेजी से हो सकेगी। इससे लंबे समय तक मामलों के लंबित रहने की संभावना कम होगी। सरकार का मानना है कि दोषियों को जल्द सजा मिलने से भविष्य में ऐसे अपराधों पर रोक लगेगी। साथ ही छात्रों का परीक्षा प्रणाली पर भरोसा और मजबूत होगा।

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन और हंगामे के बीच घोषणा

यह घोषणा दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ प्रदर्शन और संसद में विपक्ष के हंगामे के बीच आई है। सीजेपी यानी कॉकरोच जनता पार्टी लगातार जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रही है। सरकार पर सीजेपी आंदोलन का प्रेशर बनता जा रहा है। सोनम वांगचुक अब भी अनशन पर हैं। वह मेदांता अस्पताल से ही अनशन कर रहे हैं। वहीं, जंतर-मंतर पर देशभर के छात्रों का जमावड़ा लगा हुआ है।

यह भी पढ़े : 150 सीसीटीवी कैमरों की जांच के बाद खुला चोरी का राज, पीजीआई पुलिस ने 20 लाख के जेवरों समेत चार शातिर चोर दबोचे

यह भी पढ़े : UPSSSC ने जारी किया एक्स-रे टेक्नीशियन भर्ती का फाइनल रिजल्ट, 377 अभ्यर्थियों का चयन

यह भी पढ़े : अमेरिका तक पहुंची लखनऊ पुलिस की जांच, अंतरराष्ट्रीय फर्जी कॉल सेंटर के मास्टरमाइंड समेत 3 और गिरफ्तार

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments