होमउप्र न्यूज़दुकान में घुसकर युवक पर तेजाब से हमला, आरोपी फरार, पुलिस ने...

दुकान में घुसकर युवक पर तेजाब से हमला, आरोपी फरार, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

लखनऊ। राजधानी के चिनहट थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर एक युवक पर दुकान के भीतर तेजाब फेंककर हमला किए जाने से सनसनी फैल गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उपचार कराया। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार घटना मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे की है। पीड़ित युवक अपने तीन साथियों के साथ थाना चिनहट क्षेत्र स्थित एक दुकान पर मौजूद था। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति दुकान में आया और अचानक युवक पर तेजाब फेंक दिया। हमला करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही चिनहट थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायल युवक को उपचार के लिए मल्हौर रोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान रेफर कर दिया। उपचार के बाद चिकित्सकों ने घायल को अस्पताल से छुट्टी दे दी। घटना के समय दुकान पर मौजूद अन्य तीन युवकों को कोई चोट नहीं आई और उनकी स्थिति सामान्य बताई गई है।

घटना की जानकारी मिलते ही विभूतिखंड के सहायक पुलिस आयुक्त भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ अस्पताल जाकर घायल युवक का हालचाल जाना और चिकित्सकों से उपचार की जानकारी ली।पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। अन्य तकनीकी और भौतिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

पीड़ित की तहरीर पर चिनहट थाने में अज्ञात आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित कर दी गई हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े : लखनऊ को मिलेगा ट्रैफिक से बड़ा राहत! शहीद पथ पर बनेगा 23 किमी लंबा एलिवेटेड कॉरिडोर

यह भी पढ़े : हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी: इलेक्ट्रोहोम्योपैथी सर्टिफिकेट से नहीं कर सकते एलोपैथिक इलाज, झोलाछाप डॉक्टरों पर कड़ा संदेश

यह भी पढ़े :बांग्लादेश में जलप्रलय! बाढ़-भूस्खलन से 51 मौतें, 10 लाख से ज्यादा लोग संकट में

यह भी पढ़े :‘हवा में उड़ने वाली बस भी लाऊंगा’ : नितिन गडकरी का बड़ा दावा, लखनऊ को मिलेगा तीन मंजिला फ्लाईओवर

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments