होम उप्र न्यूज़ PGT-TET अभ्यर्थी रहें सावधान! फर्जी कटऑफ और OMR के नाम पर गुमराह...

PGT-TET अभ्यर्थी रहें सावधान! फर्जी कटऑफ और OMR के नाम पर गुमराह करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

0
102

पीजीटी के परिणाम, प्राप्तांक व चयन सूची पहले ही सार्वजनिक, अफवाहों से बचें अभ्यर्थी

केवल आयोग की आधिकारिक वेबसाइट व विज्ञप्ति को ही मानें प्रमाणिक

लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने पीजीटी, टीईटी एवं अन्य परीक्षाओं को लेकर फैलाई जा रही भ्रामक सूचनाओं पर कड़ा रुख अपनाते हुए अभ्यर्थियों को सतर्क किया है।

आयोग अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि पीजीटी परीक्षा के परिणाम पहले ही घोषित किए जा चुके हैं। सभी अभ्यर्थियों के प्राप्तांक तथा चयनित अभ्यर्थियों के लिखित परीक्षा अंक, साक्षात्कार अंक एवं अंतिम प्राप्तांक आयोग द्वारा पृथक-पृथक रूप से वेबसाइट पर प्रदर्शित किए जा चुके हैं।

डॉ. प्रशांत कुमार ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि ऐसी भ्रामक एवं निराधार सूचनाओं पर विश्वास न करें। केवल आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित विज्ञापनों एवं सूचनाओं को ही प्रमाणिक मानें। उन्होंने चेतावनी दी कि असत्य एवं भ्रामक सूचना प्रसारित करने, अभ्यर्थियों को गुमराह करने तथा अवैध धन वसूली का प्रयास करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

आयोग ने अभ्यर्थियों से कहा है कि किसी भी जानकारी के लिए आयोग कार्यालय के चक्कर लगाने या दलालों के बहकावे में न आएं। सभी सूचनाएं आयोग की वेबसाइट www.upessc.gov.in पर उपलब्ध हैं।

यह भी पढ़े : लखनऊ को मिलेगा ट्रैफिक से बड़ा राहत! शहीद पथ पर बनेगा 23 किमी लंबा एलिवेटेड कॉरिडोर

यह भी पढ़े : हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी: इलेक्ट्रोहोम्योपैथी सर्टिफिकेट से नहीं कर सकते एलोपैथिक इलाज, झोलाछाप डॉक्टरों पर कड़ा संदेश

यह भी पढ़े :बांग्लादेश में जलप्रलय! बाढ़-भूस्खलन से 51 मौतें, 10 लाख से ज्यादा लोग संकट में

यह भी पढ़े :‘हवा में उड़ने वाली बस भी लाऊंगा’ : नितिन गडकरी का बड़ा दावा, लखनऊ को मिलेगा तीन मंजिला फ्लाईओवर

यह भी पढ़े :‘लंबे समय तक आपसी सहमति से बने शारीरिक संबंध ‘बलात्कार’ नहीं : हाईकोर्ट