होमउप्र न्यूज़स्कूल छोड़ने निकली मां की रास्ते में मौत, ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर ने...

स्कूल छोड़ने निकली मां की रास्ते में मौत, ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर ने उजाड़ा परिवार, पति और जुड़वां बेटे बचे

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। अपने पांच वर्षीय जुड़वां बेटों को स्कूल छोड़ने जा रही 27 वर्षीय मोहिनी पोरवाल की तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से मौत हो गई, जबकि उनके पति और दोनों मासूम बेटे चमत्कारिक रूप से सुरक्षित बच गए। हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।

तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी

यह दुर्घटना अजीतमल कोतवाली क्षेत्र में सिंह वाहिनी महाविद्यालय के पास बनी पुलिया के निकट हुई। श्याम नगर (अटसू) निवासी किराना व्यापारी विशाल पोरवाल अपनी पत्नी मोहिनी और पांच वर्षीय जुड़वां बेटे लव और कुश को स्कूटी से अजीतमल स्थित कान्हा इंटरनेशनल अकादमी छोड़ने जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी पलट गई

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी पलट गई। पीछे बैठीं मोहिनी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि विशाल और दोनों बच्चे सड़क किनारे मिट्टी में गिरने से गंभीर चोटों से बच गए। हादसे के बाद आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और एम्बुलेंस की मदद से मोहिनी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, अजीतमल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर फरार हो गया

घटना के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर फरार हो गया। सूचना मिलते ही अजीतमल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है और फरार चालक की तलाश की जा रही है।

इस दर्दनाक हादसे से क्षेत्र में शोक का माहौल

इस दर्दनाक हादसे से क्षेत्र में शोक का माहौल है। जिस मां ने सुबह अपने बच्चों को स्कूल पहुंचाने के लिए घर से कदम रखा था, वह कभी वापस नहीं लौट सकी। वहीं, पति और दोनों मासूम बच्चों का सुरक्षित बच जाना इस भीषण दुर्घटना के बीच किसी चमत्कार से कम नहीं माना जा रहा है।

यह भी पढ़े : लखनऊ को मिलेगा ट्रैफिक से बड़ा राहत! शहीद पथ पर बनेगा 23 किमी लंबा एलिवेटेड कॉरिडोर

यह भी पढ़े : हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी: इलेक्ट्रोहोम्योपैथी सर्टिफिकेट से नहीं कर सकते एलोपैथिक इलाज, झोलाछाप डॉक्टरों पर कड़ा संदेश

यह भी पढ़े :बांग्लादेश में जलप्रलय! बाढ़-भूस्खलन से 51 मौतें, 10 लाख से ज्यादा लोग संकट में

यह भी पढ़े :‘हवा में उड़ने वाली बस भी लाऊंगा’ : नितिन गडकरी का बड़ा दावा, लखनऊ को मिलेगा तीन मंजिला फ्लाईओवर

यह भी पढ़े :‘लंबे समय तक आपसी सहमति से बने शारीरिक संबंध ‘बलात्कार’ नहीं : हाईकोर्ट

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments