होमउप्र न्यूज़लखनऊ में सुनार को गोली मारकर हुई 1.5 करोड़ की लूट का...

लखनऊ में सुनार को गोली मारकर हुई 1.5 करोड़ की लूट का खुलासा, दो शातिर बदमाश गिरफ्तार

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के गोसाईंगंज क्षेत्र में सुनार को गोली मारकर करीब 1.50 करोड़ रुपये के आभूषण लूटने की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने सफल खुलासा कर दिया है। सर्विलांस सेल जोन दक्षिणी और गोसाईंगंज थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से बड़ी मात्रा में सोने-चांदी के आभूषण, एक पिस्टल, पांच जिंदा कारतूस और वारदात में प्रयुक्त चोरी की अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पुलिस तीसरे फरार आरोपी की तलाश में जुटी है।

पुलिस के अनुसार, 23 जून 2026 की रात मुंशीगंज रामबाग रोड स्थित ज्वैलर्स दुकान संचालक सचिन कुमार वर्मा अपनी और अपने भाई की दुकान के सोने-चांदी के आभूषण बैग में रखकर स्कूटी से घर लौट रहे थे। बंगला भवानी मंदिर के पास तीन बदमाशों ने उन्हें रोककर लूट का प्रयास किया। विरोध करने पर बदमाशों ने उनके पैर में गोली मार दी और आभूषणों से भरा बैग लेकर फरार हो गए।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपायुक्त दक्षिणी ने चार विशेष टीमें गठित कीं। जांच के दौरान करीब 600 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई और सर्विलांस के जरिए इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य जुटाए गए। इसके आधार पर रविवार देर रात दहेरामऊ अंडरपास के पास से शिवम यादव उर्फ कुंदन और अंकुल यादव उर्फ गोले को गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे पहले ज्वैलर्स की दुकानों और उनके आने-जाने के समय की रेकी करते थे। इसके बाद चोरी की बाइक से वारदात को अंजाम देते थे। विरोध होने पर गोली मारने से भी नहीं हिचकते थे। आरोपियों ने लखनऊ के अलावा रायबरेली और चंदौली में भी सुनारों को गोली मारकर लूट की घटनाओं में अपनी संलिप्तता कबूल की है। इसके अलावा हजरतगंज क्षेत्र से बाइक चोरी करने की बात भी सामने आई है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बड़ी संख्या में सोने-चांदी के जेवर, 0.32 बोर की पिस्टल, पांच जिंदा कारतूस और चोरी की अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। बरामद आभूषणों की अनुमानित कीमत करीब 1.50 करोड़ रुपये बताई जा रही है।पुलिस के मुताबिक गिरोह का एक अन्य सदस्य सोनू यादव अभी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। इस उल्लेखनीय सफलता पर पुलिस उपायुक्त दक्षिणी ने गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की है।

यह भी पढ़े : UP Crime: छोटे भाई ने सोते समय बड़े भाई, भाभी और 3 साल के भतीजे की हत्या

यह भी पढ़े : लखनऊ में मौत की आग: कोचिंग और एनीमेशन सेंटर में फंसे 15 मासूम जिंदा जले

यह भी पढ़े : लखनऊ अग्निकांड : सीएम योगी के निर्देश पर दो सदस्यीय विशेष जांच दल गठित

यह भी पढ़े : लखनऊ कोचिंग आग हादसे में पुलिस ने चार को किया गिरफ्तार, चार अफसर सस्पेंड

यह भी पढ़े : काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट पर पीएसी जवान की कार्बाइन से चली गोली, तीन लोग घायल

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments