होमउप्र न्यूज़महोबा में भीषण सड़क हादसा: कार-बाइक की टक्कर में चाचा और मासूम...

महोबा में भीषण सड़क हादसा: कार-बाइक की टक्कर में चाचा और मासूम भतीजी की मौत, चार घायल

महोबा। उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में चाचा और उसकी एक वर्षीय भतीजी की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा झांसी-मीरजापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेईया गांव के पास उस समय हुआ, जब तेज रफ्तार कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

बाइक से भजीजी को छोड़ने जा रहे थे रेलवे स्टेशन

पुलिस के अनुसार, महोबकंठ थाना क्षेत्र के दुलारा गांव निवासी देव प्रकाश अनुरागी (24) अपने चचेरे भाई विनोद (26), उसकी पत्नी सीता (22) और एक वर्षीय भतीजी शिवांशी को दिल्ली जाने के लिए हरपालपुर रेलवे स्टेशन छोड़ने बाइक से जा रहे थे। रास्ते में तेईया गांव के निकट सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार सभी लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

देव प्रकाश और मासूम शिवांशी की मौके पर मौत

राहगीरों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस और एम्बुलेंस को दी। पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पनवाड़ी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने देव प्रकाश और मासूम शिवांशी को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल विनोद और उनकी पत्नी सीता को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। उनकी हालत गंभीर होने पर बाद में मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया।

दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही

हादसे में कार सवार दो भाई इकबाल और अफजाल भी घायल हुए हैं। दोनों रिश्तेदारी में महोबा आ रहे थे। उनकी हालत भी गंभीर बताई गई है, जिसके चलते उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है और क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर अग्रिम कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। हादसे के बाद मृतकों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़े : लखनऊ में मौत की आग: कोचिंग और एनीमेशन सेंटर में फंसे 15 मासूम जिंदा जले

यह भी पढ़े : लखनऊ अग्निकांड : सीएम योगी के निर्देश पर दो सदस्यीय विशेष जांच दल गठित

यह भी पढ़े : लखनऊ कोचिंग आग हादसे में पुलिस ने चार को किया गिरफ्तार, चार अफसर सस्पेंड

यह भी पढ़े : काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट पर पीएसी जवान की कार्बाइन से चली गोली, तीन लोग घायल

यह भी पढ़े : UP Crime: छोटे भाई ने सोते समय बड़े भाई, भाभी और 3 साल के भतीजे की हत्या

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments