होमउप्र न्यूज़जातिवाद व तुष्टीकरण को बढ़ावा दे रहा विपक्ष : पंकज चौधरी

जातिवाद व तुष्टीकरण को बढ़ावा दे रहा विपक्ष : पंकज चौधरी

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने रविवार को राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर आयोजित शक्ति केन्द्र संयोजक सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि एक तरफ जहाँ हमारे पास विकास का विजन है वहीं विपक्ष परिवारवाद, जातिवाद, तुष्टीकरण को बढ़ावा दे रहा है। उन्होंने कहा कि 2012-17 के दौरान उत्तर प्रदेश में माफिया राज था, गुंडागर्दी थी, वन डिस्ट्रिक वन माफिया का नारा था, धर्म विशेष को हर तरह की छूट थी, खस्ताहाल सड़कें थी, खस्ताहाल कानून व्यवस्था थी, विकास के नाम पर सिर्फ कुछ परिवारों का विकास था। इन्ही सब समस्याओं से मुक्ति पाने के लिए प्रदेश की जनता ने 2017 में दंगा करने वालों को छोड़कर गंगा वालों को चुना और इस बार भी चुनेगी।

चौधरी ने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ता ही सर्वाेपरि है और शक्ति केंद्र हमारे संगठन की रीढ़ है। उन्होंने कहा कि हमारी विचारधारा और राजनीतिक लड़ाई के असली सेनापति शक्ति केन्द्र संयोजक हैं। 2027 के चुनाव में शक्ति केंद्र संयोजकों की अग्रणी भूमिका रहेगी। आज इस राष्ट्र प्रेरणा स्थल की पावन ऊर्जा को अपने भीतर समेटकर, राष्ट्रीय अध्यक्ष के मार्गदर्शन में, हम सब संकल्प लें कि हम अपने केंद्रीय नेतृत्त्व के मार्गदर्शन में काम करते हुए, अथक परिश्रम करते हुए 2027 में न केवल 2017 और 2022 के इतिहास को दोहराएंगे, बल्कि एक नया इतिहास भी बनाएंगे।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि यह प्रेरणा स्थल हमारे देश के तीन महान विभूतियों, डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय, और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को समर्पित है। इन तीनों ने ही हमारी पार्टी को सींचा है और वह वैचारिक आधारशिला दी है। इस प्रेरणा स्थल का लोकार्पण पिछले वर्ष 25 दिसंबर को माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया था। जिन्होंने इन तीनों महान विभूतियों की विचारधारा को पिछले बारह वर्षों में जमीन पर उतारने का काम किया।

चौधरी ने कहा कि ये हमारा परम सौभाग्य है कि इस प्रेरणा स्थल पर विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के शीर्ष नेतृत्व हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय नितिन नवीन का हमें मार्गदर्शन प्राप्त हो रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष का मार्गदर्शन हमें आने वाले समय में दिशा भी देगा और ऊर्जा भी देगा। उन्होंने कहा कि मुझे अत्यंत गर्व है कि वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी को माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का, जो मार्गदर्शन मिल रहा है, उससे भारतीय जनता पार्टी लगातार प्रगति के पथ पर है और हम विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बने हैं।

यह भी पढ़े : काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट पर पीएसी जवान की कार्बाइन से चली गोली, तीन लोग घायल

यह भी पढ़े : UP Crime: छोटे भाई ने सोते समय बड़े भाई, भाभी और 3 साल के भतीजे की हत्या

यह भी पढ़े : लखनऊ में मौत की आग: कोचिंग और एनीमेशन सेंटर में फंसे 15 मासूम जिंदा जले

यह भी पढ़े : लखनऊ अग्निकांड : सीएम योगी के निर्देश पर दो सदस्यीय विशेष जांच दल गठित

यह भी पढ़े : लखनऊ कोचिंग आग हादसे में पुलिस ने चार को किया गिरफ्तार, चार अफसर सस्पेंड

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments