होमउप्र न्यूज़यूपी पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 125 डिप्टी एसपी अधिकारियों के तबादले

यूपी पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 125 डिप्टी एसपी अधिकारियों के तबादले

लखनऊ। यूपी सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी)/सहायक पुलिस आयुक्त स्तर के 125 अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। गृह विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार विभिन्न जिलों, कमिश्नरेट, पीएसी, ईओडब्ल्यू, सीआईडी, एटीएस, रेलवे पुलिस, प्रशिक्षण संस्थानों तथा अन्य इकाइयों में तैनात अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।तबादला सूची में कई जिलों के पुलिस उपाधीक्षकों को दूसरे जनपदों में भेजा गया है, जबकि अनेक अधिकारियों को कमिश्नरेट पुलिस, पीएसी वाहिनियों, रेलवे पुलिस, आर्थिक अपराध शाखा (EOW), सतर्कता अधिष्ठान, सीआईडी, विशेष जांच, प्रशिक्षण निदेशालय और सुरक्षा मुख्यालय जैसी महत्वपूर्ण इकाइयों में नई तैनाती दी गई है।

आदेश के अनुसार कुछ अधिकारियों को जनपदों से कमिश्नरेट में भेजा गया है, जबकि कई अधिकारियों को कमिश्नरेट से जिलों में स्थानांतरित किया गया है। इसके अलावा पीएसी की विभिन्न वाहिनियों, रेलवे पुलिस, मुख्यमंत्री सुरक्षा, एलआईयू, साइबर मुख्यालय और अन्य विशेष इकाइयों में भी बड़े पैमाने पर बदलाव किए गए हैं।स्थानांतरण सूची में मुरादाबाद, गौतमबुद्धनगर, बिजनौर, कौशांबी, शाहजहांपुर, गाजियाबाद, बलरामपुर, बहराइच, मेरठ, प्रयागराज, कानपुर नगर, गोरखपुर, बुलंदशहर, रायबरेली, चंदौली, पीलीभीत, गाजीपुर, झांसी, लखीमपुर खीरी, हरदोई, आगरा, वाराणसी, अयोध्या, मथुरा, बदायूं, संतकबीरनगर, मुजफ्फरनगर, फतेहपुर, ललितपुर, संभल, हमीरपुर सहित अनेक जिलों और इकाइयों के अधिकारी शामिल हैं।

यह तबादले प्रशासनिक आवश्यकता और पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किए गए हैं। संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।इसी क्रम में रणवीर सिंह यादव को बागपत से शाहजहांपुर, राम किशन को बाराबंकी से गाजियाबाद कमिश्नरेट, अमित प्रताप सिंह को एएनटीएफ मुख्यालय लखनऊ से बहराइच तथा शिव ठाकुर को सहारनपुर से मेरठ भेजा गया है। वहीं संदीप कुमार वर्मा, प्रदीप कुमार शर्मा, संदीप कुमार राय, विकास प्रताप सिंह चौहान, विजय कुमार पांडेय, रंजना सचान, संजय कुमार सिंह, अजय पाल सिंह, मुकेश कुमार, विवेक कुमार तिवारी, भास्कर कुमार तथा कई अन्य अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

जारी सूची के अनुसार, कमलेश कांत का तबादला मुरादाबाद से गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट किया गया है, जबकि सुनील कुमार सिंह को भदोही से बिजनौर भेजा गया है। अरुण कुमार शुक्ला को गोंडा से कौशांबी, मुकेश कुमार त्यागी को सहारनपुर से 47वीं वाहिनी पीएसी गाजियाबाद तथा जावेद इकबाल खान को खीरी से 48वीं वाहिनी पीएसी सोनभद्र में नई तैनाती दी गई है। कुछ अधिकारियों को पद रिक्त होने के बाद कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश भी दिया गया है, जबकि कुछ अधिकारी प्रतिनियुक्ति से वापस बुलाकर नई जिम्मेदारियों पर तैनात किए गए हैं। इस व्यापक फेरबदल को प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

यह भी पढ़े : लखनऊ अग्निकांड : सीएम योगी के निर्देश पर दो सदस्यीय विशेष जांच दल गठित

यह भी पढ़े : लखनऊ कोचिंग आग हादसे में पुलिस ने चार को किया गिरफ्तार, चार अफसर सस्पेंड

यह भी पढ़े : पहाड़ों से पहली बार पहुंचे काशी: चंदौली के सुदूर गांव पंडी के ग्रामीणों ने देखा शहर, किए बाबा विश्वनाथ के दर्शन

यह भी पढ़े : दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, ट्रक से टकराई बस में लगी आग; 7 की मौत, 22 घायल

यह भी पढ़े : UP Crime: छोटे भाई ने सोते समय बड़े भाई, भाभी और 3 साल के भतीजे की हत्या

यह भी पढ़े : लखनऊ में मौत की आग: कोचिंग और एनीमेशन सेंटर में फंसे 15 मासूम जिंदा जले

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments