होमउप्र न्यूज़बलिया में तिलक समारोह में खूनी विवाद, युवक के सीने में मारी...

बलिया में तिलक समारोह में खूनी विवाद, युवक के सीने में मारी गोली, एक आरोपी हिरासत में

संजीव सिंह , बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में एक तिलक समारोह उस समय अफरातफरी में बदल गया, जब मामूली कहासुनी के बाद एक युवक को कथित तौर पर गोली मार दी गई। वारदात सहतवार थाना क्षेत्र के महादनपुर गांव में बुधवार देर रात हुई। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल युवक को उपचार के लिए मऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है, जबकि दूसरे की गिरफ्तारी के लिए दो पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

पुलिस के अनुसार महादनपुर गांव निवासी किशोर शाह के घर तिलक समारोह आयोजित था, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए थे। इसी कार्यक्रम में महाराजपुर निवासी अरुण यादव, पुत्र नंदलाल यादव, भी अपने परिचितों के साथ शामिल होने आया था।

बताया जा रहा है कि समारोह के दौरान किसी बात को लेकर अरुण यादव और उसके दो परिचितों रितेश पासवान तथा अमित कुमार राम के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी बढ़ गई और आरोप है कि इसी दौरान दोनों ने अरुण यादव पर फायरिंग कर दी। एक गोली उसके सीने में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़ा।

गोली चलने की आवाज से समारोह स्थल पर अफरातफरी मच गई। परिजनों और स्थानीय लोगों ने घायल युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए मऊ के एक अस्पताल रेफर किया गया। चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज जारी है और पुलिस के अनुसार उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही सहतवार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी रितेश पासवान को हिरासत में ले लिया। वहीं दूसरे आरोपी अमित कुमार राम की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो विशेष टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं।

अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ल ने बताया कि घायल के परिजनों की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और फरार आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना के बाद क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। हालात पूरी तरह सामान्य हैं और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है। साथ ही घटना के पीछे की वास्तविक वजह और फायरिंग में प्रयुक्त हथियार के संबंध में भी जांच जारी है।

यह भी पढ़े : लखनऊ में मौत की आग: कोचिंग और एनीमेशन सेंटर में फंसे 15 मासूम जिंदा जले

यह भी पढ़े : लखनऊ अग्निकांड : सीएम योगी के निर्देश पर दो सदस्यीय विशेष जांच दल गठित

यह भी पढ़े : लखनऊ कोचिंग आग हादसे में पुलिस ने चार को किया गिरफ्तार, चार अफसर सस्पेंड

यह भी पढ़े : पहाड़ों से पहली बार पहुंचे काशी: चंदौली के सुदूर गांव पंडी के ग्रामीणों ने देखा शहर, किए बाबा विश्वनाथ के दर्शन

यह भी पढ़े : दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, ट्रक से टकराई बस में लगी आग; 7 की मौत, 22 घायल

यह भी पढ़े : UP Crime: छोटे भाई ने सोते समय बड़े भाई, भाभी और 3 साल के भतीजे की हत्या

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments